विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुकर की सीटी बजते ही गैस पर छिटक आती है दाल? हर गृहिणी के काम आएंगे ये 3 देसी जुगाड़

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:18 PM (IST)

रसोई में दाल बनाते समय कुकर से पानी बाहर आने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं।

गैस स्टोव बार-बार पोछ-पोछकर थक चुकी हैं? कुकर में दाल डालते वक्त कर लें ये काम (Image Source: AI-Generated)

गैस स्टोव बार-बार पोछ-पोछकर थक चुकी हैं? कुकर में दाल डालते वक्त कर लें ये काम (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रसोई में दाल का बनना रोज की बात है। हालांकि, जब भी कुकर की सीटी बजती है और उसके साथ उबलती हुई दाल का पीला पानी बाहर आकर पूरे गैस स्टोव को गंदा कर देता है, तो गुस्सा आना लाजमी है।

खाना बनाने के बाद गैस साफ करने की यह एक्स्ट्रा मेहनत किसी को पसंद नहीं होती। अगर आप भी इस रोज-रोज की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो ये 3 आसान देसी जुगाड़ आपके बहुत काम आएंगे।

तेल या घी का कमाल

दाल उबालते समय उसमें कुछ बूंदें सरसों का तेल या आधा चम्मच देसी घी डाल दें। इसके साथ ही एक छोटा सा काम और करें कि कुकर के ढक्कन के अंदर और सीटी के आस-पास उंगली से हल्का-सा तेल लगा दें। चिकनाहट की वजह से दाल का झाग ऊपर की तरफ नहीं आएगा और कुकर का ढक्कन बाहर से एकदम साफ रहेगा।

कुकर में डालें एक स्टील का चम्मच

यह दादी-नानी के जमाने का बहुत पुराना और असरदार नुस्खा है। जी हां, कुकर में दाल, पानी और नमक-हल्दी डालने के बाद, ढक्कन बंद करने से पहले उसमें एक छोटी स्टील की कटोरी या चम्मच डाल दें। जब दाल उबलती है, तो यह कटोरी या चम्मच अंदर बनने वाले झाग को तोड़ती रहती है। इससे दाल का पानी सीटी तक नहीं पहुंच पाता और बाहर छिटकने से बच जाता है।

पानी का सही नाप और आंच का खेल

कई बार जल्दबाजी में हम कुकर को पानी से ज्यादा भर देते हैं, जो दाल बाहर आने का सबसे बड़ा कारण है। हमेशा ध्यान रखें कि दाल और पानी कुकर के आधे हिस्से से ऊपर बिल्कुल न हो। इसके अलावा, गैस को हमेशा तेज न रखें। तेज आंच पर सिर्फ एक सीटी लगवाएं और फिर गैस को धीमा कर दें। धीमी आंच पर दाल अंदर तक अच्छी तरह गलेगी और पानी भी बाहर नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- नमकदानी में बार-बार गीला हो जाता है नमक? ये 3 किचन हैक्स रखेंगे इसे सूखा और भुरभुरा

यह भी पढ़ें- सिर्फ सादे पानी से धोकर कभी न करें टमाटर का इस्तेमाल, किचन में रखे 'नमक' से करें इन्हें पूरी तरह जर्म-फ्री