विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nafrat ka Sharbat: मोहब्बत का तो पिया होगा, लेकिन क्या कभी नफरत का शरबत किया है ट्राई? जानिए इसकी आसान रेसिपी

Published: Sat, 30 Mar 2024 08:59 PM (IST)

आज हम आपको मोहब्बत का शरबत नहीं बल्कि नफरत के शरबत की सबसे आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

जानिए घर पर नफरत का शरबत बनाने की आसान विधि
जानिए घर पर नफरत का शरबत बनाने की आसान विधि

HighLights

  1. नफरत का शरबत भी अब मोहब्बत के शरबत जितना ही फेमस हो चुका है।
  2. स्वीट ड्रिंक के तौर पर घर पर नफरत का शरबत बनाकर पी सकते हैं।
  3. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा, दूध, सेब, चीनी और कुछ ड्राई फ्रूट्स।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nafrat ka Sharbat: मोहब्बत के शरबत का नाम आपने जरूर सुना होगा। कई लोगों ने इसका स्वाद भी चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी नफरत का शरबत ट्राई किया है? बता दें, रमजान के दिनों में यह काफी ट्रेंड में बना हुआ है। वैसे तो यह इतना मशहूर है, कि इसे बाजार में ढूंढना भी कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं। आइए फटाफट नोट कर लीजिए इस स्वादिष्ट शरबत को बनाने का तरीका।

नफरत का शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • दूध - 500 एमएल
  • सेब (छीलकर कद्दूकस किया हुआ) - 1
  • ड्राई फ्रूट्स - जरूरत के मुताबिक
  • पिसी हुई चीनी - 2 चम्मच
  • वनीला एसेंस - 2 चम्मच
  • केसर - 2 चुटकी

यह भी पढ़ें- भूटान की इस नेशनल डिश की Deepika Padukone भी हैं फैन, आप भी जरूर करें ट्राई

नफरत का शरबत बनाने की विधि

  • नफरत का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले दूध में चीनी को अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद इसमें वनीला एसेंस और केसर एड करें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  • एक सेब लें, और उसका छिलका निकालकर उसे कद्दूकस कर लें।
  • सेब को दूध में एड करें, और इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें।
  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स एड करें, और ठंडे-ठंडे शरबत का लुत्फ उठाएं।

यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है सहजन की पत्तियां, इसका सूप ब्लड प्रेशर से लेकर शुगर तक करता है कंट्रोल

Picture Courtesy: Freepik