विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना मावा के घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाली 'गाजर की बर्फी', दिल जीत लेगा लाजवाब स्वाद

Published: Tue, 27 Jan 2026 03:50 PM (IST)

अक्सर लोग गाजर की मिठाई बनाने से इसलिए डरते हैं कि घंटों किचन में खड़ा रहना पड़ेगा या बाजार से ...और पढ़ें

गाजर की बर्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

गाजर की बर्फी बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. बिना मावा के बनेगी स्वादिष्ट और मुलायम गाजर की बर्फी

  2. मिल्क पाउडर और मलाई से मिलेगा क्रीमी और रिच फ्लेवर

  3. आसान विधि से घर पर ही बनाएं हलवाई जैसी शाही मिठाई

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम हो और घर में लाल-लाल गाजरों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अक्सर हम गाजर का हलवा तो खूब चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी 'गाजर की बर्फी' ट्राई की है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद खास रेसिपी।

अक्सर लोगों को लगता है कि बर्फी बनाने के लिए बाजार से मावा लाना पड़ेगा या इसमें बहुत मेहनत लगेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज हम बिना मावा के एकदम हलवाई जैसी बर्फी बनाएंगे। इसका स्वाद इतना लाजवाब और टेक्सचर इतना मुलायम होता है कि यह मुंह में जाते ही घुल जाती है।

Gajar ki burfi kaise bnayein

(Image Source: AI-Generated)

बिना मावा कैसे बनेगी बर्फी?

बिना मावा के बर्फी जमाने के लिए हम 'मिल्क पाउडर' या घर की ताजी 'मलाई' का इस्तेमाल करेंगे। यह न केवल बर्फी को गाढ़ापन देता है, बल्कि उसमें एक रिच और क्रीमी स्वाद भी जोड़ता है। बता दें, कम मेहनत में तैयार होने वाली यह मिठाई घर आए मेहमानों को भी हैरान कर देगी।

गाजर की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

  • गाजर: 500 ग्राम (कोशिश करें कि लाल और मीठी वाली गाजर ही लें)
  • दूध: 1.5 कप (फुल क्रीम दूध लेने से स्वाद बेहतर आएगा)
  • देसी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच (गाजर भूनने और खुशबू के लिए)
  • चीनी: आधा कप (या आप अपने स्वाद के अनुसार मीठा कम-ज्यादा कर सकते हैं)
  • मिल्क पाउडर: 1 कप (यह सबसे जरूरी है, क्योंकि यही मावा की कमी पूरी करेगा और बर्फी को जमाएगा)
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच (खुशबू के लिए)
  • ड्राय फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम और पिस्ता, बारीक कटे हुए)

गाजर की बर्फी बनाने की विधि

  • सबसे पहले ताजी लाल गाजरों को कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा देसी घी गर्म करें और गाजरों को भूनें। जब गाजर की सोंधी खुशबू आने लगे, तो इसमें फुल क्रीम दूध डालें और गाजर के नरम होने तक पकाएं। जब दूध पूरी तरह सूख जाए, तो इसमें चीनी मिलाएं। चीनी अपना पानी छोड़ेगी, इसलिए इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
  • अब आता है असली जादू। इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। यह मावा का काम करेगा और बर्फी को जमने वाली कंसिस्टेंसी देगा। अंत में इलायची पाउडर और अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालें। जब मिश्रण कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे और इकट्ठा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • एक थाली में घी लगाकर मिश्रण को फैला दें और सेट होने के लिए छोड़ दें। 1-2 घंटे बाद इसे चौकोर टुकड़ों में काटें। लीजिए, तैयार है आपकी बिना मावा वाली शाही गाजर की बर्फी।

यह भी पढ़ें- बेकरी भूल जाएंगे बच्चे, जब घर पर ही बनेंगी एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज; सिंपल है रेसिपी

यह भी पढ़ें- लेट नाइट होती है कुछ मीठा खाने की क्रेविंग, तो इस रेसिपी से झटपट बनाएं इंस्टेंट चॉकलेट पुडिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।