विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेकरी भूल जाएंगे बच्चे, जब घर पर ही बनेंगी एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज; सिंपल है रेसिपी

Published: Sat, 24 Jan 2026 10:58 AM (IST)

बच्चों को खुश करना हो या शाम की चाय का मजा बढ़ाना हो, चॉकलेट चिप कुकीज का नाम सुनते ही ...और पढ़ें

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated) 

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सबसे अच्छी बात यह है कि आज चॉकलेट चिप कुकीज की जो रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें अंडे का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होगा। यह रेसिपी इतनी सिंपल है कि अगर आप पहली बार बेकिंग कर रहे हैं, तो भी आप एकदम परफेक्ट कुकीज बना पाएंगे।

जब ये कुकीज ओवन में पक रही होंगी, तो पूरे घर में फैलने वाली चॉकलेट और वनीला की खुशबू ही बच्चों को रसोई में खींच लाएगी। तो आइए, जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Eggless Chocolate Chip Cookies

(Image Source: AI-Generated) 

चॉकलेट चिप कुकीज के लिए सामग्री

  • मैदा: 1.5 कप
  • मक्खन: आधा कप
  • पिसी हुई चीनी: आधा कप (अगर ब्राउन शुगर हो तो और भी अच्छा है)
  • वनीला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा: आधा छोटा चम्मच
  • चॉकलेट चिप्स: आधा कप
  • नमक: एक चुटकी

चॉकलेट चिप कुकीज बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में नरम मक्खन और चीनी को मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह मिश्रण हल्का और क्रीम जैसा न हो जाए। यही स्टेप आपकी कुकीज को खस्ता बनाएगा। अब इसमें वनीला एसेंस डालें और मिला लें।
  • इसके बाद, एक छलनी की मदद से मैदा, बेकिंग सोडा और चुटकी भर नमक को मक्खन वाले मिश्रण में छान लें। छानना जरूरी है ताकि इसमें हवा भर सके और कुकीज फूली हुई बनें।
  • अब सब चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं। ध्यान रहे, इसे रोटी के आटे की तरह बहुत ज्यादा नहीं गूंथना है, बस सब चीजों को एक साथ जोड़ना है। अंत में, इसमें ढेर सारे चॉकलेट चिप्स डालें और मिला दें।
  • ओवन को 180°C पर प्री-हीट करें। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं। अब तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें (क्योंकि पकते समय ये फैलेंगी)।
  • फिर, ट्रे को ओवन में रखें और 12 से 15 मिनट के लिए बेक करें। जब कुकीज के किनारे सुनहरे होने लगें, तो समझ जाइए कि वे तैयार हैं।
  • तैयार हैं आपकी होममेड एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज। एक गिलास ठंडे दूध के साथ इसे बच्चों को दें, यकीन मानिए वे बेकरी की कुकीज मांगना भूल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रोज के टिफिन का झंझट खत्म! 15 मिनट में बनाएं 2 तरह की हेल्दी मैकरोनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी गुजराती ढोकला, बहुत ही सिंपल है रेसिपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।