विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाल बाटी चूरमा तो खूब खाया, इस दीवाली घर पर बनाएं जोधपुरी मावा कचौड़ी; रेसिपी के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Published: Sat, 24 Oct 2026 04:30 PM (IST)

गुलाब जामुन और छैना से हटकर मावा कचौड़ी फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

जोधपुर की खास मावा कचौड़ी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

जोधपुर की खास मावा कचौड़ी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान का नाम सुनते ही हमें दाल बाटी चूरमा और गट्टे की सब्जी याद आती है। जबकि राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र जोधपुर में बनने वाली मावा कचौड़ी भी यहां खूब फेमस है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे अक्सर त्योहारों के समय खासकर दीवाली पर बनाया जाता है। 

अगर आप इस फेस्टिव सीजन मेहमानों को कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई खिलाने की सोच रहे हैं, तो मावा की कचौड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। 

जोधपुर की खास मावा कचौड़ी रेसिपी 

इस मावा कचौड़ी को बनाने के लिए आपको मैदा, मावा, थोड़े से ड्राई फ्रूट्स के साथ चाशनी की मिठास चाहिए होगी। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप मैदा 

  • 1 बड़ा चम्मच घी 

  • 1 चुटकी नमक 


स्टफिंग के लिए सामग्री 

  • 1 कप मावा 

  • 2 बड़े चम्मच चीनी 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम 

  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे काजू 

  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता 

  • 1 बड़े चम्मच किशमिश 

  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

  • 1 चुटकी केसर (ऑप्शनल) 

चाशनी के लिए सामग्री 

  • 1 कप पानी 

  • 2 कप चीनी 

  • तलने के लिए जरूरत अनुसार देसी घी 

विधि 

  1. जोधपुर की कहा मावा कचौड़ी बनाने के लिए आपको पहले एक बर्तन में 1 कप मैदा, 1 बड़ा चम्मच घी और 1 चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण का आटा गूंध लेना है। 

  2. दूसरी तरफ एक बड़े कटोरे में 1 कप मावा लेकर उसे मसल लेना है। इसके बाद 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे काजू, 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता और 1 बड़े चम्मच किशमिश को मिला लेना है। 

  • इसके बाद मावा के मिश्रण में 2 बड़े चम्मच चीनी और 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी डालें। 

  • अगले स्टेप में आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इनमें मावे की स्टफिंग भर लें। 

  • इनकी मीडियम साइज कचौड़ी बनाकर एक प्लेट में रखें। 

  • अब एक कड़ाही में कचौड़ी तलने के लिए 3-4 चम्मच घी डालकर गर्म करें। 

  • इस तेल में कचौड़ियों को सुनहरे हो जाने तक डीप फ्राई कर लें। 

  • अब चाशनी बनाने की तैयारी करें, इसके लिए 1 कप पानी में 2 कप चीनी डालकर गर्म करें। 

  • इस पानी को 7-8 मिनट तक पकाने के बाद चेक करें कि चाशनी बनी या नहीं। फिर उसमें केसर डालें। 

  • अब सर्व करते समय कचौड़ी पर चाशनी डालें और परोसें। इस तरह तैयार है जोधपुरी मावा कचौड़ी।