विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर 30 रुपये में तैयार हो जाएगी कैफे की ₹350 वाली Matcha Tea, नोट करें आसान रेसिपी

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:44 PM (IST)

माचा टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

घर की रसोई में कैफे वाला स्वाद (Image Source: AI-Generated)

घर की रसोई में कैफे वाला स्वाद (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. कैफे जैसी माचा टी घर पर बनाएं सिर्फ 30 रुपये में

  2. आसान विधि से तैयार करें स्वादिष्ट डबल-लेयर माचा लाटे

  3. अच्छी क्वालिटी का माचा पाउडर और दूध चुनें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दोस्तों के साथ कैफे जाना और वहां की महंगी और फैंसी Matcha Tea पीना आजकल का नया ट्रेंड बन गया है। इसका खूबसूरत हरा रंग हर किसी को अपनी तरफ खींच लेता है। हालांकि, कैफे में इसके लिए 300 से 350 रुपये खर्च करना जेब पर भारी तो पड़ता ही है।

ऐसे में, क्या हो अगर यही इंटरनेशनल कैफे वाला स्वाद आपको अपने घर पर सिर्फ 30 रुपये में मिल जाए? जी हां, आइए बिना कोई देरी किए नोट कर लीजिए इसे घर पर बनाने की बेहद आसान रेसिपी।

माचा टी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • माचा ग्रीन टी पाउडर: आधा या एक छोटा चम्मच (बाजार से एक बार पाउडर का पैकेट ले आएं, जो महीनों चलता है और प्रति कप इसकी कीमत बहुत कम आती है।)
  • गर्म पानी: 1/4 कप (पाउडर घोलने के लिए)
  • दूध: 1 कप (आप अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या गर्म दूध ले सकते हैं)
  • मिठास के लिए: 1 चम्मच शहद या चीनी
  • बर्फ के टुकड़े: अगर आपको आइस्ड माचा टी पीनी है।

माचा टी बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक चौड़े कप या छोटे बाउल में आधा चम्मच माचा पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालें। ध्यान रहे, पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ न हो, वरना चाय कड़वी हो सकती है।
  • अब एक छोटे विस्क या चम्मच की मदद से इसे तब तक फेंटें जब तक कि पाउडर पूरी तरह से पानी में घुल न जाए और ऊपर हल्का-सा झाग न बन जाए। कैफे जैसे स्वाद का असली राज इसी स्टेप में छिपा है।
  • अब एक खूबसूरत-सा कांच का गिलास लें। अगर आप 'आइस्ड माचा लाटे' बना रहे हैं, तो गिलास में सबसे पहले बर्फ के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें एक कप दूध डालें।
  • दूध में अपनी पसंद के अनुसार शहद या चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आखिर में तैयार किए हुए माचा पाउडर के घोल को दूध के ऊपर धीरे-धीरे डालें।
  • बस, फिर आपकी कैफे स्टाइल, डबल-लेयर वाली शानदार माचा टी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे पीते समय स्ट्रॉ या चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप वीगन हैं या आपको नॉर्मल दूध पसंद नहीं है, तो आप ओट्स मिल्क या बादाम के दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे इसका स्वाद और भी निखर कर आता है। इसके अलावा, ध्यान रहे कि एक अच्छा माचा पाउडर हमेशा चटक हरे रंग का होता है। बेहतरीन स्वाद के लिए कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी का ही पाउडर खरीदें।

यह भी पढ़ें- इस रेसिपी से घर पर ही पाइए कैफे स्टाइल Hot Chocolate का मजा, पहले ही घूंट में हो जाएंगे रिलैक्स

यह भी पढ़ें- अब घर कैफे जैसी चॉकलेट ब्राउनी बनाना हुआ आसान, यहां से नोट कर लें आसान रेसिपी