ढेर सारे धनिए और बेसन से बनेगी महाराष्ट्र की फेमस कोथिंबीर वड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे; नोट करें रेसिपी
महाराष्ट्र का पारंपरिक स्नैक कोथिंबीर वड़ी ताजे धनिये, बेसन और मसालों से बनाया जाता है।

कोथिंबीर वड़ी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोथिंबीर वड़ी महाराष्ट्र का एक बहुत ही फेमस ट्रेडिशनल स्नैक है, जिसे यहां लोग चाय के साथ खाना खूब पसंद करते हैं। कोथिंबीर यानी खूब सारा ताजा धनिया, बेसन और मसालों को मिलाकर वड़ी बनाई जाती है। यह महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात के कई हिस्सों में भी खाना जाने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है।
कोथिंबीर वड़ी रेसिपी
कोथिंबीर वड़ी को तलकर और भाप में पकाकर तैयार किया जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी:
सामग्री
2 कप बारीक कटा हरा धनिया
1 कप बेसन
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 चम्मच तिल
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच भुना हुआ जीरा
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
आवश्यकतानुसार पानी
तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल
स्वादानुसार नमक
विधि
कोथिंबीर वड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप बारीक कटा हरा धनिया डालें।
ध्यान रहे कि धनिया धोकर अच्छे से सुखा लेना है, क्योंकि उसमें नमी रहने पर बेसन ज्यादा लगेगा।
अब इस सूखे हुए धनिये में 1 कप बेसन मिलाना है।
इसके साथ ही 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 चम्मच तिल भी डालें।
इस स्टेप में 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच भुना हुआ जीरा और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस भी डालें।
सबसे आखिर में स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लेना है।
इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर एकदम नरम आटा गूंध लें।
आटे को हाथ में लेकर बेलन आकार देना है और उसके बाद स्टीमर ट्रे में रखकर 15-20 मिनट के लिए भाप देकर पकाएं।
फिर टूथपिक की मदद से चेक करें कि आटा पक गया है या नहीं।
मिश्रण पकने के बाद इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें टुकड़ों डालकर फ्राई करें।
इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें और जब वड़ी का रंग हल्का सुनहरा या भूरा होने लगे गैस से उतार लें।
महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्नैक कोथिंबीर वड़ी तैयार है, इसे शाम की चाय के साथ परोसें।
