विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP-MP की शान है ताजे मट्ठे और बेसन से बना 'बुंदेलखंडी मीड़ा’, झटपट हो जाती है तैयार; नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:00 PM (IST)

बुंदेलखंडी मीड़ा एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे ताजे मट्ठे, बेसन और देसी घी से बनाया जाता है।

बुंदेलखंडी मीड़ा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

बुंदेलखंडी मीड़ा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र बुंदेलखंड के खानपान का अपना अलग ही मजा है। अगर आपको पारंपरिक रेसिपी बनाने और खाने का बहुत शौक है तो इस वीकेंड बुन्देलखंडी मीड़ा ट्राई करें। ताजे मट्ठे या छाछ, बेसन  और देसी घी से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही आपकी गट हेल्थ को भी तंदुरुस्त रखने में मदद करेगी। 

बुंदेलखंडी मीड़ा रेसिपी

मीड़ा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पसंद किया जाता है, सबसे अच्छी बात यह कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप बेसन 

  • 500 मिली छाछ 

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1/2 छोटा चम्मच राई 

  • 2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

  • 1 छोटा चम्मच हल्दी 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 2 बड़े चम्मच देसी घी 

  • 2 चम्मच तेल 

  • जरूरत अनुसार पानी 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. बुन्देलखंडी मीड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट में 1 कप बेसन लें। उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए हाथ से रगड़ना है। 

  2. आप पाएंगे कि ऐसा करने से बेसन में छोटी-छोटी गोलियां बनने लगी हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि एक साथ पानी नहीं डालना है, वरना इससे बेसन आटे की तरह हो जाएगा। 

  3. अब एक कड़ाही लेकर उसमें 2 चम्मच तेल डालें। फिर जीरा और राई भूनें और बेसन भी डालें। 

  4. धीमी आंच पर बेसन को चलाते रहना है, जब तक वो हल्का भूरा न हो जाए, ध्यान रहे इस प्रक्रिया में बेसन जलने न पाए। 

  5. इसके बाद बेसन में 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालें। 

  6. अगले स्टेप में छाछ और पानी मिलाकर चम्मच से चलाते रहना है। 

  7. मीड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए 2 चम्मच पानी में 1 चुटकी हींग मिलाकर बेसन के घोल में डालें। 

  8. इसके बाद 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक भी मिक्स करें। 

  9. इसे धीमी आंच पर थोड़ी देर तक चम्मच से चलाते रहना है ताकि बेसन में मसाले अच्छे से पक जाएं। 

  10. अब ऊपर से 2-3 चम्मच बारीक कटा धनिया डालकर गार्निश करें। 

  11. आप चाहे तो इसके बाद देसी घी में सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर इसमें डालें और या फिर ऊपर से 2 चम्मच देसी घी डालें 

  12. आपका बुन्देलखंडी मीड़ा झटपट बनकर तैयार है, इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।