विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर बनाएं साउथ इंडिया का मशहूर 'रवा केसरी', स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप; नोट करें रेसिपी

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:00 PM (IST)

रवा केसरी दक्षिण भारत की मशहूर डिश है। घी और केसर का स्वाद इस डिश को खास बनाता है।

कैसे बनाएं रवा केसरी? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं रवा केसरी? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रवा केसरी दक्षिण भारत की बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में किसी भी शुभ अवसर या पूजा-पाठ में इसे खासतौर से बनाया जाता है। केसर की खुशबू, देसी घी का स्वाद और सूजी की दानेदार बनावट इस डिश को खास बनाते हैं। इसका गहरा नारंगी रंग इसे देखने में भी काफी खूबसूरत बनाता है। अगर आप भी इस मिठाई को ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें कैसे आप घर पर रवा केसरी बना सकते हैं।

रवा केसरी रेसिपी

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी : 350
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

रवा केसरी बनाने के लिए सामग्री:

  • सूजी- 1 कप
  • चीनी- 1 कप या स्वादानुसार
  • देसी घी- 1/2 कप
  • पानी- 3 कप
  • केसर धागे- 10-12
  • काजू- 10-12
  • किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

रवा केसरी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकाल लें।

2

अब उसी कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी और डालकर, उसकमें सूजी मिलाकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें।

3

जब सूजी से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख लें।

4

अब उसी कड़ाही में 3 कप पानी डालकर उसे उबालें। जब पानी में उबाल आ जाए, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें।

5

इन सभी चीजों को मिलाकर धीमी आंच पर इसे पकने दें। थोड़ी देर में सारी चीनी घुल जाएगी।

6

अब इस पानी में धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें।

7

जब सूजी अच्छी तरह मिल जाए, तब कड़ाही को ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि सूजी सारा पानी सोख ले।

8

पानी सूखने के बाद सूजी किनारे से घी छोड़ने लगेगा। अब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें।

9

रवा केसरी बनकर तैयार है। इसे एक कटोरे में निकालें और ऊपर से बीच में एक काजू से गार्निश करके सर्व करें।