विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ 2 चीजें और तैयार हो जाएगी ये डिप, स्वाद के साथ सेहत का भी रखेंगी ख्याल

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 19 Sep 2026 08:00 AM (IST)

खीरे और दही से बनने वाली यह डिप बेहद आसान है और इसे आप किसी भी समय झटपट बनाकर खा सकते हैं।

घर पर बनाएं स्वादिष्ट खीरे और दही का डिप, सेहतमंद और आसान (Picture Credit- AI Generated)

घर पर बनाएं स्वादिष्ट खीरे और दही का डिप, सेहतमंद और आसान (Picture Credit- AI Generated)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप घर में रखी दो तीन चीजों से एक स्वादिष्ट डिप तैयार कर सकते हैं। यह नाम जितना फैंसी है इसे बनाना उतना ही आसान। इसे आप स्नैक्स के साथ डिप के रूप में या फिर हल्की-फुलकी भूख में भी खा सकते हैं। आइए बनाते हैं खीरे और दही का डिप।

 सामग्री क्या चाहिए

  • आधा कप किसा हुआ खीरा
  • लगभग एक कप हंग कर्ड
  • थोड़े पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
  • 1-2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ धनिया
  • एक चुटकी जीरा पाउडर
  • आधा टीस्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

इस तरह बनाएं

  • एक बड़े बाउल में सारी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें
  • इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने के लिए रख दें
  • तैयार डीप को आप वेजिटेबल के पतले स्लाइसेस, क्रैकर्स के साथ खा सकते हैं

ऐसे बनाएं हंग कर्ड

  • एक गहरा और बड़ा बाउल लें और उसके ऊपर बड़ी वाली छन्नी लगा दें।
  • इसके ऊपर मसलिन क्लोथ या मलमल का कपड़ा रख दें।
  • अब छन्नी के ऊपर रखे कपड़े पर दो कप दही डाल दें।
  • दही फुल क्रीम दूध से बना हुआ और क्रीमी होना चाहिए।
  • अब इस बाउल को किसी ठंडी जगह पर रखें और एक से डेढ़ घंटे के बाद नीचे इकट्ठा हुए पानी को हटा कर और हंग कर्ड को किसी बाउल में निकाल लें।
  • इस हंग कर्ड को आप एक से दो दो दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले हंग कर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये दोनों ही तरीके सही हैं

अगर आपको डिप में स्मूदनेस चाहिए तो खीरे को कद्दूकस करके मिलाएं और क्रंच के लिए आप खीरे को बारीक काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रेसिपी के लिए खीरे की इंग्लिश वैराइटी ज्यादा बेहतर होती है। हालांकि, आप देसी खीरा भी ले सकते हैं। खीरे का एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए उसे काटने या कद्दूकस करने के बाद निचोड़ लें या फिर पेपर टॉवेल का यूज करें।

रिचनेस के लिए ऑलिव ऑयल

डिप को थोड़ा और रिच बनाने के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें इस डिप के ऊपर एड कर सकते हैं।