तपती गर्मी की मार से राहत दिलाएगा कोकम का शरबत, सेव कर लें इसे बनाने का यह आसान तरीका
कोकम एक छोटा और गोलाकार फल है जो गहरे लाल रंग का होता है। वैसे तो इससे कई तरह की दवाएं और डिशेज बनाई जाती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में इसका शरबत खूब पसंद किया जाता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी की वजह से होने वाली अपच की समस्या भी दूर होती है (Kokum Sharbat Benefits)। आइए जानें इसकी रेसिपी।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोकम एक खट्टा-मीठा फल है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय व्यंजनों और आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। गर्मी के मौसम में इसका शरबत (Kokum Sharbat) लोगों को काफी पसंद आता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं कि कोकम का शरबत कैसे बनाया जाता है और गर्मियों में यह शरबत पीना क्यों फायदेमंद (Kokum Sharbat Benefits) हैं।
कोकम का शरबत बनाने की विधि (Kokum Sharbat Recipe)
सामग्री-
- 10-12 सूखे कोकम के टुकड़े
- 1 कप पानी (भिगोने के लिए)
- 3-4 कप ठंडा पानी
- 1/2 कप चीनी या गुड़ (स्वादानुसार)
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- काला नमक (स्वादानुसार)
- पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)
बनाने की विधि-
- सूखे कोकम के टुकड़ों को 1 कप पानी में 4-5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें। इससे कोकम नरम हो जाएगा और इसका रस आसानी से निकल जाएगा।
- अब भीगे हुए कोकम को हाथों से मसलकर, उसका पल्प निकाल लें। इसके बाद छन्नी की मदद से पल्प को छान लें, ताकि बीज और गूदा अलग हो जाए।
- अब एक बड़े बर्तन में छने हुए कोकम के रस में चीनी या गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह घोलें।
- जब चीनी अच्छी तरह मिल जाए, तब इसमें 3-4 कप ठंडा पानी डालें। और स्वादानुसार काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।
- कोकम का शरबत गिलास में डालकर बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। ताजा और ठंडा कोकम शरबत तैयार है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है खस का शरबत, इस तरीके से करें इस खास ड्रिंक को तैयार
कोकम शरबत पीने के फायदे (Benefits of Kokum Sharbat)
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- कोकम में हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड (HCA) होता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है।
- वजन घटाने में सहायक- कोकम शरबत मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। यह भूख को कंट्रोल करके वजन कम करने में सहायक है।
- शरीर को ठंडक पहुंचाता है- गर्मियों में कोकम का शरबत पीने से लू लगने और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है।
- इम्युनिटी बढ़ाता है- कोकम में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन, मुंहासे और रैशेज को कम करते हैं। नियमित रूप से इस शरबत को पीने से त्वचा चमकदार बनती है।
- दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक- कोकम शरबत कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- एनर्जी बूस्टर- इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में आम पन्ना पीने से मिलेंगे 6 फायदे, इस तरीके से करेंगे तैयार, तो स्वाद हो जाएगा दोगुना
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।