विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पपीता खाते समय इन 5 चीजों से बना लें दूरी, सेहत पर पड़ सकता है उल्टा असर

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 19 Sep 2026 06:30 AM (IST)

पपीते को आप ब्रेकफास्ट, स्मूदी, साल्सा, सलाद, डिजर्ट के रूप में जैसे चाहें खाएं लेकिन इसके साथ फूड का गलत कॉम्बिनेशन पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पपीते का गलत कॉम्बिनेशन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत (Picture Credit- AI Generated)

पपीते का गलत कॉम्बिनेशन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. पपीते को दूध या डेयरी उत्पादों के साथ न मिलाएं

  2. उच्च प्रोटीन और तली-भुनी चीजों से सेवन से बचें

  3. केले और खमीरयुक्त चीजों के साथ भी न खाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम प्रोटीन को आसानी से पचने में मदद करता है। वहीं 20213 की स्टडी बताती है कि जिन लोगों ने 40 दिनों तक पपीते से बना फॉर्मूला लिया, उनमें कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या में काफी सुधार हुआ। पेट की सेहत से लेकर स्किन डैमेज से सुरक्षा प्रदान करने तक पपीते के काफी फायदे हैं, लेकिन इसे कब, कितना और किन फूड आयटम के साथ नहीं खाना है, उसके बारे में जानना और भी जरूरी हो जाता है।

इन 5 चीजों के साथ न करें पतीते को मिक्स

  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स: वैसे तो इस कॉम्बिनेशन को लेकर काफी लोगों को कंफ्यूजन रहता है। लेकिन पपीते को दूध या फिर डेयरी प्रोडक्ट के साथ मिलाने से ब्लोटिंग या फिर एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद एंजाइम डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर पेट में भारीपन, गैस जैसी समस्याएं पैदा कर देता है।
  • हाई प्रोटीन फूड्स: पपीते में मौजूद एंजाइम प्रोटीन को बड़ी आसानी से ब्रेक कर देता है लेकिन इसका यही गुण हैवी प्रोटीन के साथ नुकसान पहुंचा सकता है। जैसे मीट, अंडा या फलियों के साथ इसे लेने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। इसे हमेशा हल्के भोजन के साथ ही लें।
  • तली-भुनी चीजें: एक तरफ जहां पपीता जल्दी पचता है, वहीं तली-भुनी चीजों को पचने में लंबा वक्त लगता है। ऐसे में दोनों चीजें साथ लेने से डाइजेशन का बैलेंस बिगड़ सकता है और पेट में भारीपन, गैस जैसी समस्या हो सकती है।
  • खमीरयुक्त चीजें: जिन चीजों को बनाने से पहले फर्मेंट किया जाता है उसके साथ पपीते का कॉम्बिनेशन पचाने की प्रक्रिया का बैलेंस बिगाड़ सकता है। खासकर जिन लोगों को गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है उनके लिए और भी ज्यादा परेशानी बढ़ सकती है।
  • केले के साथ कॉम्बिनेशन: भले ही दोनों फल फायदेमंद हों लेकिन एक साथ खाने से पाचन की गति धीमी पड़ सकती है और आपको हर समय पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। यदि आपने ज्यादा मात्रा में इन दोनों का कॉम्बिनेशन लिया है तो समस्या और बढ़ सकती है।

कब खाएं

  • सुबह के समय खाली पेट पपीता खाना सबसे हेल्दी है
  • दोपहर 12 से 1 बजे के बीच या फिर शाम के स्नैक के तौर पर

कब न खाएं

  • हैवी ब्रेकफास्ट या लंच के तुरंत बाद पपीता खाने से बचें

गलत कॉम्बिनेशन के नुकसान

  • खाने के बाद ब्लोटिंग या गैस
  • एसिडिटी या सीने में जलन
  • पेट में भारीनपन महसूस होना
  • पाचन में गड़बड़ी या पेट खराब होना

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • सिर्फ पपीता ही खाएं, किसी और फूड को कंबाइन न करें
  • खाना खाने के बाद कम से कम आधे से एक घंटे का गैप रखें
  • पपीता अच्छी तरह पका हुआ होना चाहिए
  • एक बार में ज्यादा खाने से बचें

यह भी पढ़ें- बिना गैस जलाए सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, दिनभर नहीं होगी एनर्जी की कमी