विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो उन्हें भोग लगाएं ये 4 खास व्यंजन

Published: Mon, 22 Apr 2024 03:44 PM (IST)

हनुमान जयंती इस साल 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जी के जन्मोत्सव पर उन्हें उनकी पसंद के कई भोग ...और पढ़ें

हनुमान जंयती के अवसर पर बनाएं ये खास भोग
हनुमान जंयती के अवसर पर बनाएं ये खास भोग

HighLights

  1. इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।
  2. इस दिन भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जाती है और भोग लगाया जाता है।
  3. भोग के लिए आप घर पर आसानी से बूंदी, बूंदी के लड्डू और केसरी हलवा बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) का दिन हनुमान जी के जन्म दिवस के रूप में हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो इस साल 23 अप्रैल को है। इस दिन भक्त उपवास करते हुए पूरे दिन भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करने से सभी विघ्न बाधाओं और रोग व दोष से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जयंती के दिन भगवान को लड्डू, पेड़े, हलवा, चना आदि ऐसे ही बहुत सारे भोग प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। मन्दिरों में तो भगवान को 56 भोग अर्पण किया जाता है, मंगल आरती गाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी घर पर रहते हुए अपने हाथों से भगवान का प्रसाद बनाकर, उन्हें अर्पण करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं हनुमान जी के कुछ पसंदीदा भोगों की रेसिपी।

हनुमान जयंती स्पेशल भोग प्रसाद

मीठी बूंदी

मीठी बूंदी बनाने के लिए 250 ग्राम बेसन में ¼ टिस्पुन बेकिंग सोडा पाउडर और पानी से एक चिकना घोल तैयार करें। अब इसे तीन बराबर भागों से बांटकर इसमें अलग-अलग खाने का रंग मिक्स करें। अब कढ़ाई में तेल गर्म होने पर बड़ी छेद वाली कलछी में इस बैटर को डालकर छानें और डीप फ्राई करें। ऐसे ही सारी बूंदियों को तल कर एक तरफ रखें। अब चीनी, पानी और नींबू के रस से चाशनी तैयार करें, और इसमें एक चम्मच इलायची पाउडर मिलाकर तैयार बूंदी इसमें डालें और 5 मिनट बाद इन्हें बाहर निकाल लें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के ये 5 प्राचीन हनुमान मंदिर हैं बेहद खास, दूर-दूर से मन्नत लेकर आते हैं लोग

मोतीचूर के लडडू

इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले बेसन से छोटी-छोटी बूंदी तैयार करें। अब इसे पहले से तैयार चीनी की चाशनी में डाल दें। इसके साथ ही इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें। कुछ देर बाद ठंडा होने पर इनसे गोल-गोल छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें।

केसरी हलवा

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चीनी पानी से एक गाढ़ी चाशनी तैयार करें। अब ड्राई फ्रूट्स को घी में सुनहरा होने तक फ्राई करें और इसे निकाल कर अलग रखें। अब बचे हुए घी में थोड़ा और घी डालकर सूजी डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें तैयार चाशनी, दूध,केसर और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें और हलवा पूरी तरह तैयार होने पर एक कटोरे में निकाल कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।

चावल की खीर

धुले हुए चावल को घी में भूनकर दूध के साथ तब तक पकाएं जबतक कि चावल एकदम से नर्म न हो जाए। दूसरी तरफ काजू, बादाम, चिरौंजी, किशमिश को काटकर घी में हल्का सा फ्राई करें। दूध चावल पकने पर इसमें चीनी डालें और दस मिनट तक अच्छे से पकाएं। अब आंच बंद करके इसमें फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें। अब इसके ठंडा होने बाउल में निकाल कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और भगवान को प्रसाद का भोग चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें: इन भक्तिमय और शुभ संदेशों के जरिए मनाएं हनुमान जयंती, मिलेगा प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

Picture Courtesy: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।