विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं हल्दी-केसर, तो कहीं खजूर का पेस्ट... दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बच्चे कैसे पीते हैं दूध?

Published: Sun, 31 May 2026 09:26 AM (IST)

दुनियाभर में बच्चे दूध पीने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जो पोषण और संस्कृति का प्रतीक हैं।

दुनिया भर में बच्चों को कैसे पिलाया जाता है दूध? (Image Source: AI-Generated)

दुनिया भर में बच्चों को कैसे पिलाया जाता है दूध? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 1 जून का दिन हर साल World Milk Day के तौर पर मनाया जाता है। दूध का गिलास पूरा पीने में बच्चों के नखरे सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, दुनियाभर के माता-पिता की परेशानी है।

अगर आप दुनिया की सैर पर निकलें, तो आपको पता चलेगा कि हर देश में बच्चों के दूध के ग्लास की अपनी एक अनोखी, जादुई और स्वादिष्ट कहानी है...

Milk flavours across world

(Image Source: AI-Generated)

भारतीय दूध का कोई मुकाबला नहीं

भारत में दूध सिर्फ एक पोषण नहीं, बल्कि ममता का प्रतीक है। यहां सर्दियों में दादी-नानी के नुस्खों वाला इम्युनिटी बढ़ाने वाला 'गोल्डन मिल्क' (हल्दी दूध) मिलता है, तो त्योहारों पर केसर, बादाम, पिस्ता और इलायची से महकता गाढ़ा मलाईदार दूध देखकर बच्चे भले ही नाक - मुंह सिकोड़ें, मगर यह होता बड़ा सेहतमंद है।

मंगोलिया में बच्चे पीते हैं याक और घोड़ी का 'नमकीन दूध'

अब जरा मंगोलिया के बच्चों का सोचें, वहां मिलता है नमकीन दूध! मंगोलिया के बर्फीले और ऊंचे मैदानों में बच्चे याक या घोड़ी का दूध पीते हैं। यहां दूध में थोड़ा सा नमक, मक्खन और हरी चाय की पत्तियां मिलाकर 'सुतेई त्साई' नाम की नमकीन चाय भी बनाई जाती है। मध्य-पूर्व के रेगिस्तानी इलाकों में सदियों से ऊंटनी के दूध का बहुत महत्व है। यहां बच्चे दूध में चीनी की जगह ताजे खजूर का गाढ़ा पेस्ट और थोड़ी सी इलायची मिलाकर पीते हैं, जो इसे बेहद शाही स्वाद देता है।

मेक्सिको और पूर्वी अफ्रीका के 2 ट्रेडिशनल फ्लेवर्स

मैक्सिको और कई अन्य लैटिन अमेरिकी देशों में चावल, बादाम और दालचीनी को भिगोकर बनाया जाने वाला गाढ़ा, ठंडा दूध है होरचाता। दालचीनी की मीठी खुशबू और रिफ्रेशिंग स्वाद इसे बच्चों का आल-टाइम फेवरेट बनाता है। पूर्वी अफ्रीका विशेषतः इथियोपिया में बच्चों को दूध देने का तरीका काफी खुशबूदार है। यहां दूध को गर्म करते समय उसमें साबुत इलायची के दाने, दालचीनी और थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ अदरक या सोंठ डाली जाती है। इसे धीमी आंच पर तब तक उबाला जाता है जब तक मसालों का पूरा अर्क दूध में न समा जाए। बाद में इसे ठंडा करके छानकर थोड़ा-सा शहद मिलाकर बच्चों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- अगर आपका बच्चा भी करता है दूध पीने में आनाकानी, तो अपनाएं 4 तरीके, मिनटों में कर देगा गिलास खाली

यह भी पढ़ें- दूध में मिला लें इनमें से कोई भी एक चीज, सेहत को मिलेगा दोगना ज्यादा पोषण