विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरी दुन‍िया में फेमस है 7 राज्‍यों का घेवर, सावन में जरूर लें स्वाद; कई फ्लेवर में म‍िलती है म‍िठाई

Published: Sat, 12 Jul 2025 12:32 PM (IST)

सावन के महीने में घेवर को खाना पसंद क‍िया जाता है। ये एक स्‍पेशल मिठाई हाेती है। भारत के कई ...और पढ़ें

इन राज्यों का घेवर खूब फेमस है। (Image Credit- Freepik)
इन राज्यों का घेवर खूब फेमस है। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. घेवर को सावन में खूब खाया जाता है।
  2. भारत के कई राज्‍याें में घेवर फेमस है।
  3. सावन में इसे खूब पसंद क‍िया जाता है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। सावन आते ही मौसम में हरियाली के साथ-साथ मिठास भी घुल जाती है। इस मौसम में खानपान को लेकर खास सावधानी बरती जाती है। कुछ चीजों काे खाने की मनाही होती है। तो वहीं एक खास मिठाई खाई जाती है जो हर किसी की जुबान पर होती है। वो और कोई नहीं बल्‍क‍ि घेवर ही होती है। गोल आकार की जालीदार बनावट और उस पर रबड़ी या केसर की परत, घेवर सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि एक परंपरा है।

सावन में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो घेवर राजस्थान की फेमस मिठाई मानी जाती है, लेकिन आज ये कई और राज्यों में भी खूब पसंद की जाने लगी है। खासकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में सावन के मौके पर दुकानों पर बड़ी मात्रा में घेवर बनाई जाती है। रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों पर तो घेवर का खास महत्व होता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि घेवर क‍िन-क‍िन राज्‍यों में मशहूर है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

राजस्‍थान

राजस्थान का खाना तो पूरे देश में बेहद पसंद क‍िया जाता है। यहां की मिठाइयां भी लोगों को खूब पसंद आती है। उन्‍हीं में से एक घेवर है। आपको बता दें क‍ि घेवर को बनाने की शुरुआत राजस्थान के शाही दरबारों से ही हुई थी। जयपुर का घेवर तो पूरी दुन‍िया में मशहूर है। जब भी कोई व‍िदेशी पर्यटक आता है तो वो यहां के घेवर का स्‍वाद लेना नहीं भूलता है।

द‍िल्‍ली

राजस्थान के अलावा दिल्ली के भी घेवर खूब पसंद क‍िए जाते हैं। द‍िल्‍ली में सबसे अच्‍छा घेवर चांदनी चौक में म‍िलता है। इसके अलावा आप बंगना साहेब मार्ग और बंगाली मार्केट भी जा सकते हैं। यहां का घेवर बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होता है।

हरि‍याणा

राजस्थान और हर‍ियाणा के अलावा हरियाणा के पानीपत का घेवर भी पूरी दुन‍िया में मशहूर है। पानीपत के समालखा का घेवर सभी को खूब पसंद आता है। दुन‍िया भर के लोग घेवर खाने के ल‍िए पानीपत आते हैं।

यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ सेहत का खजाना है घेवर, बरसात में खाने के हैं कई फायदे, बाजार में हैं मजेदार ब्रांड

उत्‍तर प्रदेश

यूपी तो अपने खानपान के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर है। यहां आपको एक से एक चीजें खाने को म‍िल जाएंगी। यहां का घेवर भी बेहद लजीज हाेता है। यूपी के बागपत ज‍िले में तो घेवर की एक अलग पहचान है।

इन राज्‍यों में भी फेमस हैं घेवर

  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • ब‍िहार

इन फ्लेवर में म‍िलता है घेवर

  • मीठा घेवर
  • फीका घेवर
  • मावा घेवर
  • सादा घेवर
  • चॉकलेट घेवर
  • केसर घेवर
  • कीवी घेवर
  • स्ट्रॉबेरी घेवर

यह भी पढ़ें: दीवाना करती है सीजनल मिठाई, इसके बिना अधूरे हैं सावन के त्योहार, अब इन फ्लेवर में खाइए