विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू छोड़िए, बेसन के साथ बनाइए शिमला मिर्च की चटपटी सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ; नोट करें रेसिपी

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:07 PM (GMT+05:30)

शिमला मिर्च और बेसन से बनने वाली एक स्वादिष्ट सूखी सब्जी आलू-शिमला मिर्च का एक बेहतरीन विकल्प है।

शिमला मिर्च बेसन सब्जी (Image Source: AI Generated)

शिमला मिर्च बेसन सब्जी (Image Source: AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शिमला मिर्च को आज ज्यादातर पिज्जा, बर्गर और नूडल्स में डालकर ही खाया जा रहा है। जबकि इससे बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। सबसे खास बात कि इसे बिना किसी एक्स्ट्रा इंग्रेडिएंट्स के किचन में ही रखी सामग्री के साथ बनाया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आलू शिमला मिर्च की बात कर रहे हैं, लेकिन यहां शिमला मिर्च के साथ बेसन के मिश्रण की बात हो रही है। 

शिमला मिर्च बेसन सब्जी

शिमला मिर्च बेसन सब्जी एक नॉर्थ इंडियन ड्राई करी रेसिपी है, जिसे आमतौर पर साइड डिश की तरह खाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1/4 कप बेसन 

  • 2 कटी हुई शिमला मिर्च 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 1 छोटा चम्मच सौंफ 

  • 1 छोटा चम्मच सरसों 

  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 1/2 चम्मच हल्दी 

  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 

  • 3/4 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1 छोटा चम्मच अमचूर 

  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि

  1. शिमला मिर्च बेसन सब्जी बनाने के लिए एक पैन में सबसे पहले 1/4 कप बेसन डालकर धीमी आंच पर भून लेना है। 

  2. जब बेसन सुनहरा और हल्का भूरा हो जाए तो यह भुन गया है, इसे बर्तन में अलग निकालकर रख लें। 

  3. अब एक बड़ी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 चुटकी हींग भी डालें। 

  4. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च भी डालकर धीमी आंच पर पकाना है। 

  5. फिर 2 कटी हुई शिमला मिर्च भी इसी तेल में फ्राई कर लेनी है। इस बात का ध्यान रखें कि सब्जी ज्यादा पक न जाए। 

  6. इस स्टेप में ऊपर से 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर, 3/4 चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।  

  7. 2-3 मिनट एक इन मसालों को धीमी आंच पर रखने के बाद जब उसमें खुशबू आने लगे तो समझ जाएं मसाला अच्छे से पक चुका है। 

  8. अब इस मसाले में भुना हुआ बेसन भी अच्छे से मिलाना है। अगर सब्जी ज्यादा सूखी लगे तो ऊपर से हल्का पानी छिड़क दें। 

  9. इस सब्जी को ढककर कम से कम 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है।  

  10. तैयार है आपकी शिमला मिर्च बेसन की सब्जी, इसे रोटी और चावल के साथ परोसें।