विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं यह खास भोग, सिर्फ 15 मिनट में घर पर बनाएं हलवाई जैसी खोया बर्फी

Published: Sat, 10 Oct 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां को देसी घी में बनी सफेद मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

मां शैलपुत्री को लगाएं सफेद बर्फी का भोग (AI Generated Image)

मां शैलपुत्री को लगाएं सफेद बर्फी का भोग (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का त्योहार 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग रूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के भोग भी अर्पित करते हैं।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माना जाता है कि मां शैलपुत्री को घी से बनी सफेद रंग की मिठाई बेहद प्रिय है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन अगर आप मां को खोए से बनी सफेद बर्फी का भोग लगा सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी। 


खोया बर्फी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 25 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

खोया बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

  • खोया मावा- 500 ग्राम
  • चीनी- 250 ग्राम
  • शुद्ध देसी घी- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • काजू और बादाम के टुकड़े- 2 बड़े चम्मच
  • चांदी का वर्क

खोया बर्फी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गरम कर लें।

2

अब उसमें ताजा खोया डालें और इसे लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट तक के लिए भून लें।

3

जब खोए से खुशबू आने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे, तब गैस की आंच धीमी कर दें।

4

इसके बाद भुने हुए खोए में पिसी हुई चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। चीनी डालने के बाद ये थोड़ा पतला हो जाएगा।

5

अब इसमें शुद्ध देसी घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

6

जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए और गूंथे हुए आंटे की तरह साथ इकट्ठा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें।

7

इस मिश्रण को एक प्लेट या ट्रे में निकाल लें और इसे ऊपर कटे हुए काजू, बादाम और चांदी का वर्क लगाएं। इसे हल्के हाथों से दबा दें और ठंडा होने के लिए 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।

8

जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे बर्फी के आकार में काट लें। बर्फी बनकर तैयार है।