अचार भी लगेगा फीका, जब खाएंगे चटपटे अचारी बैंगन! आज ही बनाइये ये मसालेदार सब्जी; नोट करें सीक्रेट रेसिपी
अचारी बैंगन की खास रेसिपी, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए एक मसालेदार विकल्प है।

अचारी बैंगन रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए अचार को शामिल करते हैं, वहीं बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो हर किसी को पसंद नहीं होती। ऐसे में आइय इसी बैंगन को अचारी स्टाइल में बनाते हैं। आपने अभी तक आलू बैंगन, मसालेदार बैंगन और बैंगन का भर्ता बहुत बार खाया होगा, इस बार ट्राई करें अचारी बैंगन की खास रेसिपी।
अचारी बैंगन रेसिपी
अचारी बैंगन की सब्जी बनाने के लिए उसे अच्छे से मसालेदार बनाकर उसमें अचारी स्वाद जोड़ा जाता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री (अचार के लिए)
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच सरसों
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 चम्मच मेथी
2 छोटे चम्मच धनिया के बीज
1/2 चम्मच काली मिर्च
1/2 चम्मच कलौंजी
ग्रेवी के लिए सामग्री
1 कटे हुए बैंगन
2 मीडियम साइज आलू
1 बारीक कटी प्याज
2 बारीक कटे टमाटर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
1 इंच दालचीनी
1 चुटकी हींग
1/2 छोटे चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
स्वादानुसार नमक
विधि
अचारी बैंगन बनाने के लिए सबसे पहले भारी तले वाली कड़ाही लेकर उसमें 1 छोटा चम्मच सरसों, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 2 सूखी लाल मिर्च, 1/4 चम्मच मेथी डालें।
इसके बाद 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 छोटे चम्मच धनिया के बीज, 1/2 चम्मच कलौंजी और 1/2 चम्मच काली मिर्च डालकर भून लें।
जब फ्राई होते समय मसालों से खुशबू आने लगे, तो उन्हें गैस से उतारकर ठंडा कर लें और उसके बाद ब्लेन्ड कर लेना है। सब्जी का अचारी मसाला तैयार है।
अब सब्जी बनाने की तैयारी करें और इसके लिए कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद उसमें 2 कटे हुए बैंगन डालकर सौटे कर लें।
बैंगन के नरम और भूरे रंग के हो जाने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर लें।
इसके बाद बैंगन निकालकर उसमें आलू भी इसी तरह रोस्ट कर लेने है।
आलू निकालने के बाद उसमें फिर से 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
फिर उसमें जीरा, दालचीनी, हींग भूनने के बाद प्याज भी डालें।
प्याज के भुनने के बाद अचार का मसाला मिलाएं। उसके साथ ही हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक भी डालें।
मसाले के पकने के बाद उसमें टमाटर भी पका लें।
सबसे आखिर में भुने हुए बैंगन और आलू डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।
फिर ऊपर से कसूरी मेथी और धनिया डालकर मिलाएं।
आपकी अचारी बैंगन की सब्जी तैयार है, इसे रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
