1
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन और नमक को एक साथ मिला लें। अब इसमें 3-4 चम्मच तेल या घी डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाएं।
2
अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। आंटा ज्यादा नरम या सख्त नहीं होना चाहिए। इसके बाद आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने रख दें।
3
अब लौकी को कद्दूकस कर लें और हाथों से दबाकर उसका पानी निकाल दें।
4
इसके बाद एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गरम करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालकर कुछ सेकंड भूनें।
5
अब इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर हल्का भून लें। इसके बाद इसमें सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं।
6
अब कद्दूकस की हुई लौकी और नमक डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक चलाएं ताकि लौकी का पानी सूख जाए और मसाला तैयार हो जाए।
7
लास्ट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं और स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें।
8
अब गूंथे हुए आटे को एक बार फिर मसलकर चिकना कर लें और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें।
9
एक लोई लें और उसे हाथों की मदद से या बेलन से किनारों को पतला करते हुए छोटी पूरी के आकार में बेलें और बीच में 1 से 1.5 चम्मच तैयार लौकी की स्टफिंग रखें।
10
इसके किनारों को उठाकर बीच में लाएं और अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि तलते समय मसाला बाहर न निकले।
11
अब एक कड़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें 3-4 कचौड़ियां एक साथ डालें।
12
जब कचौड़ियां तैरकर ऊपर आने लगें, तो उन्हें पलट दें और मध्यम-धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
13
तली हुई कचौड़ियों को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
14
गरमा-गरम खस्ता कचौड़ी बनकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।