विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घंटों दूध उबालने का जमाना गया! पितृ पक्ष में इस रेसिपी से बनाएं रबड़ी जैसी मलाईदार खीर

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:38 PM (IST)

पितृ पक्ष में पूर्वजों के लिए रबड़ी जैसी मलाईदार खीर अब घंटों दूध उबाले बिना भी टपट बनाई जा सकती है।

श्राद्ध में बिना घंटों मेहनत किए बनेगी गाढ़ी खीर! (Image Source: AI-Generated)

श्राद्ध में बिना घंटों मेहनत किए बनेगी गाढ़ी खीर! (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का समय चल रहा है और इस दौरान पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। ब्राह्मण भोज हो या पितरों का भोग, खीर के बिना सब अधूरा माना जाता है। पहले के समय में दादी-नानी घंटों तक दूध को धीमी आंच पर उबालकर गाढ़ी और मलाईदार खीर बनाती थीं। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना समय निकाल पाना मुश्किल है।

ऐसे में, आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आपकी खीर बिल्कुल वैसी ही गाढ़ी, मलाईदार और रबड़ी जैसी बनेगी, जैसी घंटों उबालने के बाद बनती है। इसके लिए आपको रसोई में गैस के पास खड़े होकर लगातार दूध चलाने की जरूरत नहीं है। बस एक छोटी-सी ट्रिक से आप अपना समय बचा सकते हैं और एकदम परफेक्ट खीर तैयार कर सकते हैं।

किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

  • फुल क्रीम दूध: 1 लीटर (गाढ़ी खीर के लिए फुल क्रीम दूध ही लें)
  • बासमती चावल: मुट्ठी भर (करीब एक चौथाई कप)
  • चीनी: आधा कप (स्वादानुसार)
  • कंडेंस्ड मिल्क (मिल्कमेड) या मिल्क पाउडर: 2-3 बड़े चम्मच
  • देसी घी: 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • सूखे मेवे: काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता (बारीक कटे हुए)

खीर बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह धोकर 20 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। खीर के लिए हमेशा छोटे या टूटे हुए चावलों का इस्तेमाल करें, ये दूध में जल्दी घुलकर गाढ़ापन लाते हैं।
  • एक प्रेशर कुकर या मोटे तले वाले बर्तन में एक चम्मच घी गर्म करें। भीगे हुए चावलों का पानी निकालकर उन्हें घी में 1-2 मिनट तक हल्का भून लें। घी में भूनने से खीर में एक बहुत ही सोंधी और बेहतरीन महक आती है।
  • अब चावलों में आधा कप पानी या दूध डालकर कुकर में एक सीटी लगा लें। ऐसा करने से चावल तुरंत पक जाएंगे और दूध में उन्हें घंटों उबालने का समय बच जाएगा।
  • एक अलग भारी तले वाले बर्तन में फुल क्रीम दूध उबलने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें कुकर में पके हुए चावल डाल दें।
  • चमचे के पिछले हिस्से से चावलों को दूध में मिलाते हुए हल्का-हल्का मैश कर दें। चावल मैश होने से दूध बहुत जल्दी गाढ़ा होने लगता है।
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क या थोड़े से गर्म दूध में घुला हुआ मिल्क पाउडर डाल दें। यह एक खास सामग्री है जो आपकी खीर को सिर्फ 5 मिनट में वह रबड़ी वाला गाढ़ा टेक्सचर और मलाईदार स्वाद दे देगी।
  • आखिर में स्वादानुसार चीनी, कटे हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। ध्यान रहे, अगर आप कंडेंस्ड मिल्क डाल रहे हैं तो चीनी थोड़ी कम डालें, क्योंकि वह पहले से ही मीठा होता है।
  • लीजिए, तैयार है आपकी झटपट बनने वाली बेहद स्वादिष्ट और रबड़ी जैसी गाढ़ी खीर। अब आप बिना थके और बिना समय बर्बाद किए पितरों को यह मलाईदार खीर अर्पित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में पितरों के लिए सजाएं सात्विक थाली, पूड़ी-कद्दू से लेकर तिल के लड्डू तक शामिल करें ये पकवान

यह भी पढ़ें- आलू वही पर स्वाद शाही, आज ही बनाएं रिच, क्रीमी और मसालेदार 'अफगानी आलू', नोट करें सीक्रेट रेसिपी