विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पितृ पक्ष में पितरों के लिए सजाएं सात्विक थाली, पूड़ी-कद्दू से लेकर तिल के लड्डू तक शामिल करें ये पकवान

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:06 PM (IST)

पितृ पक्ष में पूर्वजों की सात्विक थाली में खीर, पूड़ी, कद्दू की सब्जी और तिल के लड्डू जैसे पकवान शामिल किये जाते हैं।

पितरों की सात्विक थाली (Image Source: AI Generated)

पितरों की सात्विक थाली (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के खास दिन होते हैं। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 16 सोलह दिनों में हमारे पूर्वज कोई न कोई रूप लेकर परिवार से मिलने आते हैं। यही वजह है कि उनके लिए तर्पण के साथ ही श्राद्ध भी किया जाता है और उनके भोजन में कई तरह के सात्विक पकवान शामिल होते हैं। 

ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि पितरों की थाली में कौन-कौन से सात्विक भोजन सजाए जाते हैं: 

खीर 

पितरों की भोग थाली में मखाने या चावल की खीर मीठे में जरूर शामिल की जाती है। इसे बनाने के लिए गाय का दूध इस्तेमाल किया जाता है, जबकि मिठास के लिए मिश्री या चीनी डाली जाती है। 

पूड़ियां 

श्राद्ध के लिए गेहूं के आटे की बनी गरमा-गरम पूड़ियां तली जाती है। इसके लिए आटे को गूंधते समय उसमें मोयन और हल्का नमक डालें। इसके बाद इन्हें मिलाकर टाइट आटा गूंध लेना है। फिर तेल गर्म करके पूड़ियां निकाल लें। 

कद्दू की सब्जी 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों को बेल पर उगने वाली सब्जियों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में कद्दू की सब्जी को थाली में खास महत्व दिया गया है। इसमें बिना लहसुन-प्याज डाले सात्विक तरीके से कद्दू की सब्जी तैयार होती है। 

अरबी की सब्जी 

कई क्षेत्रों में श्राद्ध के समय कंदमूल यानी जमीन में उगने वाली सब्जियों को भी शामिल किये जाने की परंपरा होती है। ऐसे में अरबी की सब्जी को थाली में शामिल करें। हींग और अजवाइन के साथ मेथी दाने का का तड़का लगाकर इसे झटपट तैयार कर लें। 

चने की सादी दाल 

सात्विक थाली में सादी दाल को शामिल करें। चने की दाल को सबसे पहले उबाल लेना है। उसके बाद बिना प्याज-लहसुन के उसमें देसी घी, हींग और जीरे का तड़का लगाएं। 

काले तिल और गुड़ के लड्डू 

ऐसी मान्यता है कि काले तिल के बिना पितरों का अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। ऐसे में थाली में भी इनका होना जरूरी है। 1 कप काले तिल को पैन में पहले भून लें। दूसरी तरफ पानी और गुड़ की चाशनी तैयार करके उसमें इलायची पाउडर डालें। फिर भुने हुए तिल इस चाशनी में अच्छे से मिलाकर लड्डू बांध लें। 

सादे चावल और मौसमी फल 

थाली में सादे तरीके से बनाए गए चावल और मौसमी फल भी शामिल करें। इस तरह तैयार हैं पितरों के भोग के लिए स्पेशल थाली।