पेट भर रहा है, पर शरीर को नहीं मिल रहा पूरा पोषण? बिजी लाइफ में ये चीजें शामिल कर पूरी करें प्रोटीन की कमी
व्यस्त जीवनशैली में अक्सर लोग प्रोटीन की कमी का सामना करते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता।

खाने में प्रोटीन की कमी दूर करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल “टाइम नहीं है” सबसे आम बहाना बन चुका है लोगों का,खासकर जब बात हेल्दी खाने की हो तो और भी। जिसमें अक्सर काम की भागदौड़ में लोग पेट तो भर लेते हैं, लेकिन शरीर को जरूरी पोषण नहीं दे पाते।
ऐसे में प्रोटीन की कमी चुपचाप आपकी सेहत को प्रभावित करने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने व्यस्त रूटीन में भी आसान तरीकों से प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाएं। यहां इसकी जानकारी दी गई है आइए जानें:
दिन की शुरुआत प्रोटीन से करें
नाश्ते में अंडे, दही, दूध, ओट्स या बेसन/मूंग दाल चीला शामिल करें। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
क्विक प्रोटीन शेक अपनाएं
समय की कमी हो तो दूध, केला, पीनट बटर और नट्स से स्मूदी बनाएं। यह 5 मिनट में तैयार होकर हेल्दी और फिलिंग ऑप्शन देता है।
हेल्दी स्नैकिंग की आदत डालें
जंक फूड छोड़कर रोस्टेड चना, मूंगफली, मखाना, उबले अंडे या पनीर क्यूब्स खाएं। ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
हर मील में प्रोटीन जोड़ें
लंच और डिनर में दाल, राजमा, छोले, पनीर, सोया चंक्स या चिकन जरूर शामिल करें, ताकि शरीर को नियमित प्रोटीन मिले।
वीकेंड प्री-प्रेप करें
वीकेंड पर दाल, स्प्राउट्स, उबले चने तैयार करके फ्रिज में रखें। इससे रोजाना कुकिंग आसान और टाइम सेविंग बनती है।
सलाद को बनाएं पावर-पैक
सलाद में स्प्राउट्स, बीन्स, टोफू या पनीर मिलाकर उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ाएं।
डेयरी प्रॉडक्ट्स का सही उपयोग करें
दूध, दही, छाछ और पनीर को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं। ये आसानी से उपलब्ध और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
साथ में रखें हेल्दी ऑप्शन
ऑफिस या बाहर जाते समय ड्राई फ्रूट्स, सीड्स या प्रोटीन बार साथ रखें, जिससे भूख लगने पर गलत ऑप्शन न चुनें।
बैलेंस्ड डाइट और हाइड्रेशन रखें
सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार और पर्याप्त पानी भी जरूरी है, जिससे शरीर बेहतर तरीके से पोषण को अवशोषित कर सके।
इन आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपने बिजी शेड्यूल में भी प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं और खुद को फिट, एक्टिव और हेल्दी बनाए रख सकते हैं।
