विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना डीप फ्राई किए तवे पर बनाएं क्रिस्पी ब्रेड रोल्स, घर बैठे मिलेगा बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:07 PM (IST)

बिना डीप फ्राई किए भी तवे पर ब्रेड रोल बना सकते हैं। ये रोल खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और इनमें तेल का भी कम इस्तेमाल होता है।

इस रेसिपी से बनाएं तवा ब्रेड रोल (AI Generated Image)

इस रेसिपी से बनाएं तवा ब्रेड रोल (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाम की चाय के साथ कुछ नमकीन खाना हो या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ मजेदार बनाना हो, ब्रेड रोल दोनों ही मौकों के लिए बेस्ट है। आमतौर पर ब्रेड रोल को डीप फ्राई करके बनाया जाता है, जिसके कारण लोग इसे खाने से कतराते हैं, लेकिन आप इसे कम तेल में तवे पर भी बना सकते हैं। 

जी हां, इस तरीके से ब्रेड रोल बनाने से न तो इसके स्वाद में कोई कमी आएगी और न ही तेल का बहुत इस्तेमाल बढ़ेगा। आइए जानें तवा ब्रेड रोल बनाने की एकदम आसान रेसिपी।  


तवा ब्रेड रोल रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 25 mins
तैयारी का समय : 15 mins
पकाने का समय :10 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 4 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

तवा ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री:

  • उबले आलू- 4
  • हरी मिर्च- 1-2
  • अदरक- 1/2 चम्मच
  • हरी मटर- 2-3 चम्मच
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस- 8
  • मक्खन या तेल- सेकने के लिए

तवा ब्रेड रोल बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू मैश कर लें और उसमें कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, उबली मटर और हरा धनिया मिलाएं।

2

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और इनके छोटे-छोटे रोल बनाकर रख लें।

3

अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर हटा दें और स्लाइस को पानी में हल्का-सा डुबाएं और बाहर निकाल लें।

4

ब्रेड को अपनी दोनों हथेलियों के बीच रखकर हल्का दबाएं, ताकि उसका पानी पूरी तरह निकल जाए।

5

अब ब्रेड के बीच में आलू का रोल रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए आलू के रोल को अच्छी तरह से ढक दें।

6

ब्रेड के किनारे को बंद कर दें और एक नॉन स्टिक तवे को गर्म करके उस पर बटर लगाएं।

7

ब्रेड रोल को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर रोल को दोनों तरफ से सेक लें।

8

ब्रेड रोल गोल्डन ब्राउन कलर का हो जाए, तो तवे से उतार दें।

9

तवा ब्रेड रोल्स को धनिए-पुदीने की हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।