विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बची हुई ब्रेड से 5 मिनट में बनाएं टेस्टी उपमा: राई और कढ़ी पत्ते का तड़का बढ़ाएगा स्वाद

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 24 Jul 2026 06:09 PM (IST)

सुबह की भागदौड़ में बची हुई ब्रेड से 5 मिनट में स्वादिष्ट ब्रेड उपमा बना सकते हैं। यह क्विक रेसिपी ...और पढ़ें

बची हुई ब्रेड से झटपट बनाएं स्वादिष्ट उपमा राई और कढ़ी पत्ते का तड़का बढ़ाएगा स्वाद (Picture Credit- AI Generated)

बची हुई ब्रेड से झटपट बनाएं स्वादिष्ट उपमा राई और कढ़ी पत्ते का तड़का बढ़ाएगा स्वाद (Picture Credit- AI Generated)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की भागदौड़ में हम ब्रेड की कोई ना कोई रेसिपी जरूर बनाते हैं और इस चक्कर में अक्सर ब्रेड बच भी जाती है। अब दो दिन बाद फिर से ब्रेड से वही रेसिपी बनाना तो बोरिंग हो सकता है लेकिन इन बची हुई ब्रेड्स से आप एक स्वादिष्ट और क्विक-सा ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं- ब्रेड उपमा। तो आइए बनाते हैं उपमा की यह रेसिपी।

सामग्री क्या चाहिए

  • ब्रेड स्लाइसेस- 6-7
  • 1 बारीक कटी हुई प्याज
  • 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 7-8 कढ़ीपत्ता
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पूनलाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • धनियापत्ती- गार्निश के लिए 

इस तरह बनाएं

  • ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आप ब्रेड के किनारों को इस रेसिपी में इस्तेमाल कर भी सकते हैं या फिर काट कर अलग भी कर सकते है।
  • सबसे पहले तेज आंच पर पैन चढ़ाएं और उसमें एक टेबलस्पून कुकिंग ऑयल डालें। तेल गरम हो जाने पर राई, कढ़ीपत्ता और लहसुन डालकर थोड़ी देर के लिए भूनें।
  • अब इसमें इसमें कटी हुई प्याज डालकर कुछ देर और भूनें और फिर कटा हुआ टमाटर डाल दें।
  • 1 से दो मिनट प्याज और टमाटर को भूनने के बाद हल्दी, नमक और लालमिर्च का पाउडर डाल दें।
  • तीन से चार मिनट तक इसे अच्छी तरह भूनने के बाद ब्रेड के टुकड़ों को डालकर फिर से भूनें।
  • पूरी तरह भून जाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस और धनियापत्ती डाल दें।
  • इसे गरमागरम सर्व करें। वैसे आप चाहें तो लंच बॉक्स में भी यह उपमा बच्चों को दे सकते हैं।  

आलू का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपको उपमा में टमाटर पसंद नहीं तो आप उबले हुए दो आलू इस रेसिपी में यूज कर सकते हैं। अगर आप आलू डाल रहे हैं तो टमाटर ना डालें। राई, कढ़ीपत्ता, लहसुन तड़काने और प्याज भून जाने के बाद उसमें उबले हुए आलू एड कर दें। उसके बाद सारे मसाले डालकर भून लें। इस तरह आप ब्रेड उपमा के भी दो वर्जन बदल-बदल कर बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- क्या आपने चखा है उमामी स्वाद? घर पर मास्टर शेफ की इस रेसिपी से बनाएं उमामी 'मटन उप्पु करी' और 'फिश अमृतसरी'

यह भी पढ़ें- राजस्थान की इस मिठाई के बिना अधूरा है सावन, घर पर बनाएं इस तरीके से बनाएं मीठी और कुरकुरी फेनी