विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत नहीं, विदेश से आई है साउथ इंडिया की फेवरेट इडली? बहुत दिलचस्प है इसकी कहानी

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:13 PM (IST)

दक्षिण भारत की पसंदीदा इडली का इतिहास काफी दिलचस्प है, माना जाता है कि यह व्यंजन इंडोनेशिया से भारत आया था।

इडली की कहानी क्या है? (AI Generated Image)

इडली की कहानी क्या है? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडिया के खाने की बात करें, तो इडली का नाम जरूर लिया जाता है। सांभर और नारियल की चटनी के साथ इडली का स्वाद लाजवाब लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल को फर्मेंट करके बनाई जाने वाली इडली, जिसे आप इतने चाव से खाते हैं, वो असल में भारत की नहीं है। 

जी हां, दक्षिण भारत की मशहूर इडली असल में कहीं और से भारत आई है। आइए जानें इडली के भारत पहुंचने का सफर और इसकी रेसिपी क्या है। 

भारत कैसे आई इडली?

माना जाता है कि इडली इंडोनेशिया से भारत आई। कई इतिहासकार मानते हैं कि इडली बनाने की शुरुआत 7वीं से 12वीं शताब्दी के बीच आज के इंडोनेशिया में हुई थी। उस समय इसे केदली के नाम से जाना जाता था, जिसे फर्मेंट करके भाप में पकाया जाता था। 

उस समय इंडोनेशिया में कई हिंदू राजा घूमने या विवाह के लिए इंडोनेशिया जाते थे। इंडोनेशिया से आई रानियां अपने साथ अपने रसोइए और दूसरे सेवक भी लाती थीं, जो अपने साथ वहां के खास व्यंजन भी लेकर आते थे। इन्हीं व्यंजनों में केदली भी शामिल थी। भारत आकर यहां के स्थानीय मसालों, उड़द दाल और चावल के साथ केदली को इडली का रूप दिया गया और धीरे-धीरे ये दक्षिण भारत के खान-पान का अहम हिस्सा बन गई। 

क्या है इडली बनाने की रेसिपी

सामग्री-

  • इडली चावल- 3 कप
  • बिना छिलके की उड़द दाल- 1 कप
  • पोहा- ½ कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी

बनाने की विधि-

  • सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें। 
  • इसके बाद उड़द की दाल और चावल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बिल्कुल चिकना होने तक पीस लें।
  • इसके बाद इस बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 8 से 10 घंटे के लिए रख दें, ताकि ये फर्मेंट हो जाए। 
  • फर्मेंट होने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और बैटर को एक बार अच्छी तरह मिला लें। 
  • अब इडली स्टैंड के खांचों में हल्का-सा तेल या घी लगाएं और बैटर को हल्के हाथ से मिलाएं और खांचों में भरें। 
  • इडली मेकर में नीचे पानी गर्म करें और इडली स्टैंड को रखकर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक भाप पर पकाएं। 
  • इसके बाद गैस बंद करें और इसे सांचे से निकालकर गर्मागर्म इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।