अब बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे आंवला! घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी मसालेदार कैंडी
आंवला कैंडी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

घर पर कैसे बनाएं आंवला कैंडी? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी ऐसे स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाएं, टेस्टी भी हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है, उसी से बनी चटपटी मसालेदार कैंडी एक बेस्ट ऑप्शन है।
यह विटामिन सी से भरपूर होती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
