विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिंड-मुरैना और मथुरा के नाश्ते की शान है बुन्देलखंडी बेड़मी पूड़ी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:32 PM (IST)

गेहूं के आटे और उड़द दाल के मिश्रण से बनी बुंदेलखंडी बेड़मी पूड़ी, मथुरा, आगरा और भिंड-मुरैना में नाश्ते का खास हिस्सा है।

बुंदेलखंडी बेड़मी पूड़ी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

बुंदेलखंडी बेड़मी पूड़ी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हर खास मौके पर गेहूं के आटे की सादी पूरियां और आलू की कचौड़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार बेड़मी पूड़ी ट्राई करें। यकीन माने गेहूं के आटे में उड़द दाल के मिश्रण वाली यह पूड़ी आपके स्वाद को डबल कर देगी। ‘बेड़मी पूड़ी’ बुन्देलखंड के पारंपरिक पकवान का हिस्सा है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और मध्य प्रदेश के चंबल वाले इलाके यानी भिंड-मुरैना में नाश्ते में बड़े चाव से खाई जाती है। 

बुंदेलखंडी बेड़मी पूड़ी रेसिपी

ठडूला को उड़द दाल की मसालेदार कचौड़ी भी कहा जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 2 कप गेहूं का आटा 

  • 3/4 कप सूजी 

  • 1 कप मूंग या उड़द की दाल 

  • 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/4 चम्मच गरम मसाला 

  • 1 इंच कद्दूकस अदरक 

  • 1 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

  • तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. बुंदेलखंडी बेड़मी पूड़ी बनाने के लिए मूंग दाल को 2 घंटे पहले ही भिगोकर रख देना है। 

  2. जब पूड़ी बनाने जाएं तो दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में डालें। 

  3. दाल में 1 इंच अदरक का टुकड़ा और हरी मिर्च भी डालें। इन सभी को एक साथ पीस लें पर इस बात का ध्यान रखें कि दाल बारीक न पिसे।  

  4. जब दाल का यह पेस्ट तैयार हो जाए, तब उसमें 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

  5. दूसरी तरफ एक बड़ी सी थाली में 2 कप गेहूं का आटा और 3/4 कप सूजी एक साथ मिलाएं। 

  6. अब इसमें 2 बड़े चम्मच तेल के साथ दाल का मसालेदार मिश्रण डालकर मिक्स करें। इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से पूड़ी जैसा एकदम सख्त आटा गूंध लेना है। 

  7. इस गूंधे हुए आटे को कम से कम 30 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख देना है। 

  8. आधे घंटे बाद हाथ पर हल्का सा तेल लगाकर इसे मलकर सही कर लें। 

  9. इसके अब्द कड़ाही को गैस पर रखकर उसमें पूड़ी तलने के लिए जरूरत अनुसार तेल डालकर गर्म करें। 

  10. फिर छोटे-छोटे आकार की लोई लेकर उनकी पूड़ी बेलें और तेल में तल लें। 

  11. आपकी बुन्देलखंडी बेड़मी पूड़ी तैयार है, इसे आलू की सब्जी के साथ नाश्ते में परोसें।