विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डाइजेशन को बूस्ट करेंगी दही से बनी ये 5 लाजवाब डिशेज, स्वाद में भी नहीं रहेगी कोई कमी

Published: Sun, 24 Aug 2025 05:09 PM (IST)

दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है खासकर हमारे पेट के लिए। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स ...और पढ़ें

Curd Recipes: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएंगी दही की 5 डिशेज (Image Source: Freepik)
Curd Recipes: पाचन तंत्र को बेहतर बनाएंगी दही की 5 डिशेज (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. दही डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है।
  2. इसकी कुछ डिशेज हर किसी को पसंद आती हैं।
  3. ये डिशेज गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको अक्सर पेट की समस्या रहती है? खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या अपच महसूस होता है? अगर हां, तो इसका हल आपकी रसोई में ही छिपा है- दही! दरअसल, इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, यानी गुड बैक्टीरिया, आपके पेट को अंदर से साफ करते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में, आज हम आपको दही से बनी 5 ऐसी लाजवाब डिशेज (Curd Recipes For Digestion) के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ आपके पेट को आराम देंगी बल्कि आपके खाने का स्वाद भी दोगुना कर देंगी।

दही रायता

गर्मी के मौसम में रायता सबसे बेस्ट होता है। यह खाने को हल्का बनाता है और डाइजेशन को बेहतर करता है। आप इसमें खीरा, प्याज या बूंदी डालकर बना सकते हैं। यह ठंडा-ठंडा रायता खाने के साथ बहुत अच्छा लगता है और पेट को ठंडक भी देता है।

दही कढ़ी

कढ़ी भारत के कई हिस्सों में खाई जाती है। यह दही और बेसन से बनती है, जो इसे पचाने में बहुत आसान बना देता है। इसमें मसाले और कढ़ी पत्ता डालकर इसका स्वाद और बढ़ जाता है। गरम चावल के साथ यह एक कम्प्लीट और हेल्दी मील है।

दही लस्सी

सुबह नाश्ते में या दोपहर के खाने के बाद एक गिलास ताजी लस्सी पीने से डाइजेशन तुरंत ठीक हो जाता है। आप इसमें चीनी, नमक या फिर फल डालकर भी बना सकते हैं। यह पेट को शांत करती है और शरीर को हाइड्रेटेड रखती है।

दही भात

यह दक्षिण भारत की एक बहुत ही पॉपुलर डिश है, जो पेट के लिए अमृत जैसी है। उबले चावल में दही और थोड़ा नमक मिलाकर यह बनता है। इसमें राई और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह उन दिनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जब आपका पेट खराब हो या भारी महसूस हो रहा हो।

फ्रूट योगर्ट

यह एक मॉडर्न और हेल्दी डिश है। दही में अपने पसंदीदा फल जैसे स्ट्रॉबेरी, केला या आम डालकर इसे खाया जा सकता है। यह एक बढ़िया डेजर्ट या स्नैक हो सकता है। यह मीठा होने के साथ-साथ आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छा है।

यह भी पढ़ें- दही या छाछ: बेहतर डाइजेशन के लिए कौन-सा ऑप्शन है ज्यादा बेस्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

यह भी पढ़ें- दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा एनर्जी लेवल, हड्डियां भी बनेंगी फौलाद, बस डाइट में शामिल करें ये दो चीज