विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पनीर को इस अंदाज में शायद ही खाया होगा, लाजवाब है बंगाल की चनार पतुरी डिश; नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:30 PM (IST)

बंगाल की पारंपरिक चनार पतुरी डिश पनीर, नारियल और कद्दू के पत्तों से बनी एक स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन है।

बंगाल की खास चनार पतुरी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

बंगाल की खास चनार पतुरी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमें लगता है कि बंगाल के पारंपरिक व्यंजनों में केवल नॉन वेज खाना ही है, जबकि यहां कई ऐसी डिश भी हैं जो वेजिटेरियन हैं। आज हम इन्हीं में से एक डिश चनार पतुरी की बात करेंगे, जिसे छेना यानी पनीर, नारियल और कद्दू के पत्तों से बनाया जाता है। 

अगर आप इस वीकेंड कुछ हटके वेजिटेरियन डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो क्यों न इस बार चनार पतुरी ही बनाया जाए। 

बंगाल की खास चनार पतुरी रेसिपी

पनीर, कद्दू के पत्ते और नारियल से बनने वाली शाही चनार पतुरी डिश को बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करें: 

सामग्री 

  • 250 ग्राम पनीर 

  • 2 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल 

  • 1 छोटा चम्मच नींबू रस 

  • 2 कद्दू के पत्ते 

  • 3 छोटे चम्मच सरसों का तेल 

  • 1/2 छोटा चम्मच चीनी 

  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 

  • 3-4 हरी मिर्च 

  • 1/4 चम्मच राई

  • 1 छोटा चम्मच पानी  

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. चनार पतुरी बनाने के लिए सबसे पहले 1/4 चम्मच राई को कम से कम 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 

  2. इसके बाद पानी छानकर राई को मिक्सी में डालें और उसके साथ 2 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल और  3-4 हरी मिर्च के साथ 1 छोटा चम्मच पानी डालकर पीस लें। 

  3. अब एक बड़े से बर्तन में 250 ग्राम ताजा पनीर लेकर इसमें हरी मिर्च और नारियल का तैयार किया हुआ मिश्रण भी डालें। 

  4. इसी मिश्रण में 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच नींबू रस, 1/2 छोटा चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक भी मिलाना है। 

  5. पनीर के साथ सभी मसाले 5-6 मिनट तक अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे थोड़ी देर मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें। 

  6. अब कद्दू के पत्ते लेकर उसे धो लें और इसे सूखने के लिए रख दें। 

  7. थोड़ी देर बाद इसपर सरसों का तेल लगाकर पनीर का तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। 

  8. इस स्टेप में मिश्रण के ऊपर दूसरा पत्ता रखकर ढक दें। 

  9. इसके बाद दोनों पत्तों को टूथपिक या धागे की मदद से बांध लेना है। 

  10. गैर पर नॉन स्टिकी तवा रखें और उसपर सरसों का तेल डालकर चिकना करें। 

  11. इसपर धागे में बांधे हुए कद्दू के पत्तों को दोनों तरफ से सेंक लेना है। 

  12. जब ये हल्के भूरे रंग के हो जाएं तो समझें कि चनार पतुरी डिश तैयार है, इसे स्टीम्ड चावल के साथ खाने में परोसें।