New Year 2025: कहीं गिराते हैं तरबूज, तो कहीं जलाते हैं मोमबत्ती, जानें न्यू ईयर के अनोखे रिवाज
नया साल आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। नए साल को अक्सर हम नए जीवन की शुरुआत जैसा मानते हैं। इसलिए इसका स्वागत भी बड़े धूमधाम से किया जाता है। दुनियाभर में अलग-अलग देश अलग-अलग ट्रेडिशन्स (Worldwide New Year Rituals) से न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि दुनियाभर में न्यू ईयर मनाने के अलग-अलग ट्रेडिशन्स क्या हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Worldwide New Year Rituals: नया साल आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसलिए हर ओर लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। रेजोल्यूशन सोचने से लेकर न्यू ईयर पार्टी की प्लानिंग तक, नए साल के आगमन से पहले लोगों के बीच एक अलग ही उमंग देखने को मिलती है। अलग-अलग देशों में नए साल के स्वागत के अलग-अलग तरीके (Diverse New Year Celebrations) देखने को मिलते हैं, जो सालों से वहां की परंपरा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दुनियाभर में नए साल का जश्न किस तरह (Global New Year Customs) मनाया जाता है, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।
जापान-कोरिया
अगर एशियाई देशों के बारे में बात करें, तो जापान और कोरिया में नए साल की बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इन दोनों देशों में घंटी बजाकर नए साल का स्वागत होता है। वो भी एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 108 बार। जी हां, यहां नए साल पर 108 बार घंटी बजाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए जगह-जगह लोग न्यू ईयर ईव पर घंटी बजाते हुए नजर आते हैं।
(Picture Courtesy: Freepik)
नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का तरीका थोड़ा अनोखा है। इस मौके पर यहां के शहर एम्स्टर्डम में खास रौनक देखने को मिलती है। यहां नया साल मनाने का तरीका बेहद खास है। इस दिन लोग सुबह-सुबह नए साल में समुद्र के पानी में डुबकी लगाते हैं। इसके लिए वे शेवेनिंगेन बीच पर इकट्ठा होते हैं। ऐसा माना जाता है कि समुद्र में डुबकी लगाने से नया साल अच्छा बीतता है।
यह भी पढ़ें: New Year पर आप भी घूम सकते हैं दिल्ली के आस-पास की 5 जगहें, झटपट बना लें घूमने का प्लान
अमेरिका
अमेरिका में टाइम स्क्वायर पर नए साल का का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दुनियाभर से लोग यहां न्यू ईयर काउंट डाउन में हिस्सा लेने आते हैं। इस मौके पर टाइम्स स्क्वेयर पर लोग इकट्ठा होते हैं और सभी की निगाहें झंडे के लंबे खंभे पर टिकी होती है। यहां से एक गेंद नीचे गिरती है, जिसे काउंट डाउन का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण अमेरिकी शहरों में लोग ऊंचाई से चीजें नीचें फेंकते हैं, जैसे कि तरबूज।
(Picture Courtesy: Instagram)
स्पेन
स्पेन में नया साल मैड्रिड सिटी में या कैनरी द्वीप में मनाया जाता है। स्पेन के न्यू ईयर ट्रेडिशन में 12 अंगूर खाना शामिल है। रात को 12 बजे, लोग 12 महीनों के नाम 12 अंगूर खाते हैं। इस समय 12 घंटियां बजाई जाती हैं और हर घंटी के साथ एक अंगूर खाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से अच्छी किस्मत मिलती है। इसलिए इन्हें ‘किस्मत के अंगूर’ भी कहा जाता है। इसके रिवाज के बाद लोग नाचते-गाते हुए नए साल का स्वागत करते हैं।
(Picture Courtesy: Instagram)
कंबोडिया
कंबोडिया में नए साल पर लोग मंदिरों में अगरबत्तियां और धूप बत्ती जलाते हैं। इस दौरान लोग अच्छी किस्मत के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना करते हैं। साल के दूसरे दिन लोग अपने पूर्वजों की याद में पूजा भी करवाते हैं। इस दिनगरीबों को दान भी दिया जाता है। तीसरे दिन लोग अपने घर के बुजुर्गों और भगवान बुद्ध के पैर धोते हैं। ऐसा अच्छी किस्मत को बुलाने और नेगेटिविटी को भगाने के लिए किया जाता है।
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें: क्यों हर साल टूट जाते हैं New Year's Resolutions? इन्हें हकीकत में बदलने के लिए काम आएंगे 5 टिप्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।