Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2025 का ग्लोबल अपडेट, जानें अलग-अलग देशों में कब से रखा जाएगा पहला रोजा?

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 04:56 PM (IST)

    दुनियाभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग चांद का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल चांद के नजर आने के बाद से ही रमजान की पाक महीना (Ramadan 2025) शुरू होगा। यह इस्लामी मून कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसका काफी महत्व होता है। इस दौरान दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग देशों में कब-से शुरू होगा ये पाक महीना।

    Hero Image
    अलग-अलग देशों में कब से शुरू होगा रमजान (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान (Ramadan 2025) का पाक महीना शुरू होने वाला है। इस्लामी मून कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जो दुनिया भर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए गहन आध्यात्मिक चिंतन, उपवास, प्रार्थना का समय होता है। बात करें इस साल इस पवित्र महीने की शुरुआत की, तो साल 2025 में चांद नजर आने बाद रमजान के 1 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अलग-अलग देशों में इसे अलग-अलग तारीख में मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सऊदी अरब, भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पाकिस्तान और भारत में रमजान 2025 के शुरू होने की संभावित तारीखों और समय के बारे में-

    रमजान में चांद देखने का महत्व

    इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित है, जिसमें हर महीने की शुरुआत नए अर्धचंद्र के दिखने पर होती है। यही प्रथा हर साल रमजान की शुरुआत के दौरान भी फॉलो की जाती है। चांद का दिखना बेहतृद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह रमजान से जुड़े उपवास और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत को तय करता है।

    यह भी पढ़ें-  Eid Ul Fitr 2025: रमजान के बाद इस दिन होगा ईद के चांद का दीदार, आज से ही शुरू कर दें तैयारी

    भारत में रमजान

    भारत में, शनिवार यानी 1 मार्च, 2025 की शाम को चांद दिखने की उम्मीद है। अगर इस दिन चांद नजर आता है, तो रविवार यानी 2 मार्च, 2025 से उपवास शुरू होंगे। हालांकि, इस पर आखिर फैसला चांद देखने वाली लोकल समितियों और इस्लामी विद्वानों पर निर्भर करता है, जो चांद नजर आने के आधार पर रमजान की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा करेंगे।

    पाकिस्तान में रमजान

    पाकिस्तान में भी भारत की ही तरह चांद देखने की पद्धति फॉलो की जाती है। यहां पर भी 1 मार्च, 2025 की शाम को चांद दिखने की उम्मीद है। अगर आधा चांद दिखाई देता है, तो भारत की ही तरह यहां भी रमजान 2 मार्च से शुरू होगा। यहां पर रुएत-ए-हिलाल समिति चांद नजर आने की रिपोर्ट के आधार पर रमजान की आधिकारिक तारीख की पुष्टि करेगी।

    सऊदी अरब में रमजान

    सऊदी अरब में, सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकों से शुक्रवार, 28 फरवरी, 2025 की शाम को 29 शाबान 1446 हिजरी के अनुसार अर्धचंद्र पर नजर बनाए रखने को कहा है। अगर इस दौरान यहां चांद देखा जाता है, तो रमजान शनिवार, 1 मार्च, 2025 को शुरू होगा। अगर अर्धचंद्र नजर नहीं आता है, तो पवित्र महीना रविवार, 2 मार्च, 2025 को शुरू होगा।

    संयुक्त अरब अमीरात में रमजान

    इसी तरह, संयुक्त अरब अमीरात में, शुक्रवार, 28 फरवरी को चांद का इंतजार किया जाएगा। अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय केंद्र यह बताता है कि अर्धचंद्र पश्चिम एशिया, ज्यादातर अफ्रीका और दक्षिणी यूरोप में दूरबीनों के जरिए दिखाई देगा। नतीजतन, अगर चांद नजर आता है, तो उपवास 1 मार्च, 2025 से शुरू होगा, नहीं तो यह 2 मार्च से शुरू होगा।

    रमजान का महत्व

    तेलंगाना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक रमजान इस्लामी पवित्र महीना है। ईद-उल-फितर-ईद का त्योहार रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है। रमजान को अल्लाह के प्रति आभार जताने के लिए मनाया जाता है। इन दिनों लोग रोजा रखते हैं, जिस दौरान सूरज उगने से लेकर सूर्यास्त तक उपवास करते हैं और अपना समय इबादत करते हुए बिताते हैं।

    यह भी पढ़ें-  कब से शुरू हो रहा रमजान? एक क्लिक में जानें सेहरी और इफ्तार का समय