विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Youth Day 2024: जानें हर साल क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय युवा दिवस' और क्या है इस साल की थीम

Published: Thu, 11 Jan 2024 11:59 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Jan 2024 08:06 AM (GMT+05:30)

National Youth Day 2024 देशभर में आज का दिन नेशनल यूथ डे के रूप में मनाया जा रहा है। स्वामी ...और पढ़ें

National Youth Day 2024: राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास, महत्व व थीम
National Youth Day 2024: राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास, महत्व व थीम

HighLights

  1. हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस।
  2. क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य?
  3. इस साल किस थीम के साथ मनाया जा रहा है युवा दिवस।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। National Youth Day 2024: देशभर में आज का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है।12 जनवरी 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। तब से हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद अपने आदर्शों और विचारों के लिए भारत ही नहीं दुनियाभर में जाने जाते हैं। काफी कम उम्र उन्होंने अपने विचारों से अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली थी। उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। इस वजह से इस दिन को युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। युवा देश का महत्वपूर्ण अंग हैं, जो देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत?

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था। जिसके बाद भारत सरकार ने इस पर विचार किया और 1984 से हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया। 12 जनवरी 1985 को पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम

इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम है, 'इट्स ऑल इन द माइंड', मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो अगर किसी से कुछ करने की ठान ली, तो उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। 

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य

किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर निर्भर करता है और भारत में युवाओं की आबादी ज्यादा है। देश के युवाओं को सही मार्ग दर्शन कराने के मकसद से ये दिन मनाया जाता है और विवेकानंद जी के जन्मदिन पर इस दिन को मनाने का मकसद ही है उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित करना। 

कैसे मनाते हैं ये दिन?

इस दिन स्कूल, कॉलेज में तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में, उनके अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है। 

Pic credit- freepik