यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2023: हर रंग कुछ कहता है, होली पर ऐसे करें रंगों का चयन
Holi 2023 होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Importance Of Colors: देशभर में होली की तैयारी जोरों पर है। सभी को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक छाने लगी है। इस दिन लोग कई तरह के रंगों से जमकर होली खेलते हैं।
इस दिन दुनिया रंगों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। वैसे ये रंग हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्साह भर देते हैं। रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। हर रंग का अपना विशेष महत्व होता है। तो आइए होली के खास मौके पर जानते हैं, रंगों का क्या है महत्व।
लाल रंग
अक्सर लोग लाल रंग से ज्यादा होली खेलते हैं । प्रेम का प्रतीक होता है यह रंग। अगर आप किसी से अपना प्रेम जाहिर करना चाहते हैं, तो होली के दिन लाल रंग का प्रयोग करें। लाल रंग ऊर्जा, जज्बे और जोश को दर्शाता है।
हरा रंग
अगर आप होली खेलने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह रंग शीतलता, सुकून, और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है।
केसरिया रंग
होली पर केसरिया रंग का विशेष महत्व है। इस रंग को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। यह रंग शक्ति, उर्जा, और आनंद को भी दर्शाता है। त्योहार पर इस रंग से खेलना काफी शुभ माना जाता है।
पीला रंग
पीला रंग को हर किसी को आकर्षित करता है। यह रंग बहुत ही खूबसूरत लगता है। पूजा-पाठ में पीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। होली के मौके पर कई लोग भगवान को रंग लगाकर होली की शुरुआत करते हैं।
Picture Credit: Instagaram/holi.festival
ये भी पढ़ें-
Holi 2023: होली खेलने के लिए करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल, इन आसान तरीकों से घर पर करें तैयार
Holi 2023 Health Tips: होली पर रखें बच्चों का खास ख्याल, ताकि त्योहार का रंग न पड़े फीका
