विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Homemade Holi Colors: होली खेलने के लिए करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल, इन आसान तरीकों से घर पर करें तैयार

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 21 Feb 2023 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2023 06:53 AM (IST)

Home Made Holi Colours Tips आज देशभर में होली का मनाया जा रहा है। ऐसे में इस बार आप केमिकल ...और पढ़ें

Holi 2023: रंग खेलने के लिए इन हर्बल रंगों का करें प्रयोग
Holi 2023: रंग खेलने के लिए इन हर्बल रंगों का करें प्रयोग

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: हर साल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 8 मार्च यानी आज  मनाया जा रहा है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि इस दहन से बुराई पर अच्छाई की जीत होती है ।

होलिका दहन के अगले दिन सुबह से ही लोग रंग खेलना शुरु कर देते हैं। इस दिन लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। होली में लोग जमकर रंग खेलते हैं, लेकिन केमिकल युक्त रंग आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इस रंग से आपका स्किन खराब हो सकता है। चाहें तो आप केमिकल युक्त रंगों की बजाय हर्बल रंगों से होली खेल सकते हैं। जी हां, आप घर पर आसान तरीके से ये रंग बना सकते हैं। आइए जानें...

ऑरेंज रंग

इस रंग को बनाने के लिए आप प्लॉस के फूल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए होली से एक दिन पहले ही एक गमला पानी में पलाश के फूल डालें। अगले दिन इस पानी से फूल को निकाल दें। होली खेलने के लिए ऑरेंज कलर का रंग बनकर तैयार है।

पीला रंग

पीला रंग बनाने के लिए आप किचन का सामान यूज कर सकते हैं। आप हल्दी का इस्तेमाल कर पीला रंग बना सकते हैं। इसके लिए आवश्यकतानुसार जौ के आटा में हल्दी मिलाएं, इसमें पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें। आर्गेनिक पीला रंग तैयार है।

हरा रंग

नेचुरल हरा रंग बनाने के लिए मेहंदी, पालक या नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन पत्तियों को पीसकर आटे में मिलाएं और पानी डालकर घोल बना लें।

बैंगनी रंग

मार्केट में भी यह कलर मुश्किल से मिलता है। आप घर पर आसानी से पर्पल कलर तैयार कर सकते हैं। इस रंग को बनाने के लिए फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा। जी हां, लैवेंडर के फूलों से पर्पल कलर बना सकते हैं।

लाल रंग

लाल रंग के बिना होली का त्योहार अधूरा है। इस रंग को बनाने के लिए गुड़हल के फूल का उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल को सूखा लें। अब इसे पीस लें, गीला रंग बनाने के लिए पानी में गुड़हल का पाउडर मिला दें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

Picture Courtesy: Freepik