विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Valentine's Day 2025 Wishes: इन रोमांटिक शायरियों से करें अपने पार्टनर को हैप्पी वेलेंटाइन्स डे विश

Published: Fri, 14 Feb 2025 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2025 08:25 AM (IST)

वेलेंटाइन्स डे का दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को विश (Valentines Day 2025 ...और पढ़ें

Valentine's Day 2025: इन रोमांटिक संदेशों से पार्टनर के चेहरे पर खिल उठेगी हंसी (Picture Courtesy: Freepik)
Valentine's Day 2025: इन रोमांटिक संदेशों से पार्टनर के चेहरे पर खिल उठेगी हंसी (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. हर साल 14 फरवरी को Valentine's Day मनाया जाता है।
  2. इस दिन पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।
  3. वेलेंटाइन्स डे के दिन कुछ खास मैसेजेस से अपने पार्टनर को रोमांटिक अंदाज में विश करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Valentine's Day 2025 Wishes: वेलेंटाइन्स डे प्यार और रोमांस का दिन है, जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी-प्रेमिकाओं और पति-पत्नी के लिए एक खास मौका होता है, जब वे एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर करते हैं।

इस दिन पार्टनर को विश करना और उन्हें खास महसूस कराना बेहद जरूरी होता है। यह न केवल रिश्ते को मजबूत बनाता है, बल्कि दोनों के बीच प्यार और समझ को भी गहरा करता है। आइए जानते हैं कि वेलेंटाइन्स डे पर पार्टनर को कैसे विश करें (Happy Valentine's Day WhatsApp Status) और कौन-से संदेश (Happy Valentine's Day 2025 Shayari) उन्हें खुश कर सकते हैं।

1. चाहे दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,

बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात समझते हो,

तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है,

तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो!

हैप्पी वैलेंटाइन डे!

2. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,

बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,

जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,

मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना।

Happy Valentine Day 

यह भी पढ़ें: बाहर की भीड़ से बचकर, घर पर ही इन 5 रोमांटिक आइडियाज से वेलेंटाइन्स डे बनाएं खास

3.  आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते

होंठों से कुछ कह नहीं सकते

कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का

तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।

Happy Valentine Day 

4.  हर धड़कन में तेरा एहसास बसता है,

तेरे बिना मेरा दिल तरसता है,

वैलेंटाइन डे पर बस इतना कहना है,

तेरी बाहों में ही मेरा सुकून मिलता है!

Happy Valentine's Day

5. तेरा साथ मिले तो और कुछ न चाहिए,

बस तेरी बाहों का साया चाहिए,

दुनिया के हर गम से बेखबर रहूं,

बस तेरा प्यार हर जनम चाहिए!

हैप्पी वैलेंटाइन डे!

6. कागज भी हमारे पास है,

कलम भी हमारे पास है,

लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,

ये दिल तो आपके पास है।

Happy Valentine's Day!

7. तेरे बिना तो मेरा दिल अधूरा है,

तू ही मेरी हंसी, तू ही मेरी तन्हाई,

वैलेंटाइन डे पर तुमसे बस यही कहता हूं,

तुम हो मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा ख्वाब और तुमसे हमेशा प्यार करता रहूं।

Happy Valentine's Day!

8. अच्छा लगता हैं तेरा नाम

मेरे नाम के साथ जैसे

कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो

किसी हसीन शाम के साथ !

Happy Valentine Day

9. तेरी मोहब्बत से ये दिल बहक जाता है

तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है

कैसे बयां करें हम हाल इस दिल का

तुम ही हो जिसके बगैर मैं रह नहीं पाता हूं

10. तेरी आंखों में जो प्यार का समंदर है

वो मेरे लिए पूरी दुनिया का मंजर है

रहूं तेरा, तू रहे मेरी अब बस यही आरजू है। 

Happy Valentine's Day 2025

यह भी पढ़ें: कौन थे संत वेलेंटाइन? जिनकी याद में मनाया जाता है प्यार का दिन