विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Men's Day 2024 Wishes: इन स्पेशल मैसेज, कोट्स और शायरी के जरिए पुरुषों को कहें 'हैप्पी मेन्स डे'

Published: Tue, 19 Nov 2024 06:00 AM (IST)

आज 19 नवंबर को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Mens Day 2024) मनाया जा रहा है। इस खास मौके ...और पढ़ें

Happy Men's Day 2024 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दीजिए पुरुष दिवस की बधाई! (Image Source: Freepik)
Happy Men's Day 2024 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दीजिए पुरुष दिवस की बधाई! (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।
  2. यह दिन अपनी लाइफ के 'सुपन मेन' को स्पेशल फील कराने का है।
  3. कुछ खूबसूरत विशेज के जरिए आप 'हैप्पी मेन्स डे' सेलिब्रेट कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Men's Day 2024 Wishes: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन हमें अपने जीवन में मौजूद उन सभी पुरुषों को याद करने और उन्हें सम्मान देने का मौका देता है जिन्होंने हमारी लाइफ में कभी न कभी एक खास भूमिका निभाई है। चाहे फिर वह आपके पिता हों, भाई हों, पति हों, दोस्त हों या गुरु! ये सभी पुरुष हमारी जिंदगी में एक बड़ा रोल प्ले करते हैं और हर मुश्किल पड़ाव पर हमें हौसला भी देते हैं। ऐसे में, अगर आपकी लाइफ में भी कुछ ऐसे सुपरहीरो मौजूद हैं, तो इंटरनेशनल मेन्स डे (International Men's Day 2024) के इस खास मौके पर आप भी उन्हें विश करके स्पेशल फील करवा सकते हैं। जी हां, अगर आप इस पुरुष दिवस पर अपने किसी खास व्यक्ति को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां नीचे दिए गए विशेज के कलेक्शन से आइडिया ले सकते हैं।

1) पिता, भाई, पति या मित्र,

तुम हो हर रिश्ते की मिसाल।

तुम्हारे प्यार ने, हमें दिया है बल,

तुम्हारी वजह से, हम हैं महान।

पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2) पुरुष दिवस की पावन बेला में

है यही शुभ संदेश

हर दिन आए

आपके जीवन में

लेकर खुशियां विशेष...

पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

3) जिंदगी को तरस के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है

हर दुख बच्चों का खुद पर वो सह लेते हैं

उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते है...

हैप्पी मेन्स डे 2024!

4) मर्द को दर्द नहीं होता कहावत को सच मानकर

जो ता उम्र अपना दर्द छिपाता है

वो भी पुरुष ही होता है

दर्द उसे भी होता है...

पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

5) गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है

मुबारक हो आपको 'मेन्स डे'

हमने आपको यह पैगाम भेजा है...

हैप्पी मेन्स डे 2024!

6) दुआओं की सौगात लिए

दिल की गहराइयों से

चांद की रोशनी से

फूलों के कागज पर

आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज...

हैप्पी मेन्स डे 2024!

7) परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए

अपना सब कुछ कुर्बान कर देने के लिए

और सबके लिए हमेशा खड़े रहने के लिए... धन्यवाद!

हैप्पी मेन्स डे 2024!

8) तुम्हें रोने का और अपने दुखों को बयान करने का हक है

इस पुरुष दिवस पर तोड़ दो ये दायरे

और खुद से खुल कर जीने का वादा करो...

पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9) पिता, भाई, मित्र, हर रूप में प्यारे,

तुम हो हमारी शक्ति, हमारी उम्मीदें।

तुम हो हमारी आशा, तुम हो हमारा सहारा,

तुम हो जीवन का आधार, हर पल हमारा प्यारा।

पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

10) पुरुष दिवस की शुभकामनाएं, तुम्हें मेरे प्यारे,

तुम हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो, निरोग रहो।

तुम्हारे सारे सपने पूरे हों,

तुम हमेशा आगे बढ़ते रहो।

हैप्पी मेन्स डे 2024!

यह भी पढ़ें- हर साल 19 नवंबर को क्यों मनाया जाता है International Men's Day, जानें इसका इतिहास और महत्व