विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children's Day 2024 Wishes: हर किसी के लिए खास है आज का दिन, इन संदेशों के साथ आप भी मनाएं बचपन का जश्न

Published: Wed, 13 Nov 2024 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:33 AM (IST)

हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्रई पंडित जवाहरलाल नेहरू के ...और पढ़ें

इन संदेशों के साथ मनाएं बाल दिवस का जश्न
इन संदेशों के साथ मनाएं बाल दिवस का जश्न

HighLights

  1. 14 नवंबर का दिन हर बच्चे के लिए बेहद खास होता है।
  2. इस दिन हर साल Children's Day मनाया जाता है।
  3. साथ ही इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Children's Day 2024 Wishes: बच्चे मन के बेहद सच्चे होते है और इसलिए उनकी इस सच्चाई और मासूमियत का जश्न मनाने के लिए हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Children's Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन के मनाने के लिए आज का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि आज पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस भी होता है और उन्हें बच्चे बेहद प्यारे थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। पंडित नेहरू बच्चों के बेहद प्रिय थे और इसलिए उन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वह एक बेहतर कल की नींव होते हैं और उनकी इसी अहमियत को बताते हुए हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर अगर आप भी किसी को बाल दिवस की शुभकामना (Children's Day 2024 Quotes) देना चाहते हैं या इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए कुछ संदेश, कोट्स या शायरी पोस्ट (Children's Day Whatsapp Status) करना चाहते हैं, तो मैसेजेस आपके काम आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बाल के लिए अब तक नहीं कर पाए हैं तैयारी, तो ये लास्ट मिनट स्पीच आइडियाज आएंगे काम

1. देश की प्रगति का तुम हो सहारा

भविष्‍य संवारो तुम पढ़-लिख कर

आगे काम आएगी अच्‍छी शिक्षा

पूरी होगी मन की हर इच्‍छा

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

2. आज का दिन है बच्‍चों का

कोमल मन, सलोनो का

दो इन्‍हें प्‍यार का उपहार

मिलेगी खुशी अपरम पार

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

3. पढ़- लिख कर बन जाओ तुम नवाब

जल्‍दी उठो और वक्‍त की समझो कीमत

नहीं आएगी कुछ काम साथियों की चुगली

केवल चलेगी दिमाग की गुगली

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

4. बचपन की हंसी, वो प्यारी सी बात,

बाल दिवस पर हो सबकी मुस्कान साथ

चाचा नेहरू की यादों में खो जाएं,

खुशियां हर दिल में फिर से समाएं.

Happy Children’s Day 2024!

5. दो दिन के हैं बचपन के पल

गुम हो जाएंगे चुटकियों में

ले लो इनका भरपूर आनंद

मत लो किसी भी बात का टेनशन

Happy Children’s Day 2024!

6. मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,

बारिश में कागज की नाव थी,

बचपन का हर वो मौसम सुहाना था।

बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. एक बचपन का जमाना था

चारों ओर खुशियों का खजाना था

चांद पाने की होती थी ख्वाहिश

अब वक्‍त भी नहीं मिलता

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

8. खेलो-गाओ खुशी मनाओ

आज है तुम्‍हारा दिन

सबकी सुनो और आपनी सुनाओ

आज है चाचा नेहरू का जन्‍मदिन

Happy Children’s Day 2024!

9. चाचा नेहरू को सलाम

देते सुख शांति का पैगाम

याद आती हैं आपकी बातें

हमको बहलाती हैं आपकी यादें

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

10. रोने की वजह ना थी,

ना हंसने का बहाना था,

क्यों हो गए हम इतने बड़े,

इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें-  क्यों हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस और क्या है इस दिन का महत्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।