Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day: इस साल महिलाएं करेंगी 75वें गणतंत्र दिवस की अगुवाई, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 02:20 PM (IST)

    Republic Day 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भारत अपना 75वें गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर साल कर्तव्य पथ जो परेड निकलने वाली है वो खासतौर से महिला पर केंद्रित होगा। परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी का मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी में भी महिलाओं को शामिल किया जा रहा है।

    Hero Image
    महिलाएं करेंगी 75वें गणतंत्र दिवस की अगुवाई

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day: भारत इस साल अपना 75वें गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसलिए सरकार ने इस बार इसे पूरे एक हफ्ते तक मनाने की योजना बनाई है। इस सप्ताह की शुरुआत 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती से हो चुकी है। इसका समापन 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि के साथ होगा। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में कई तरह के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड महिलाओं पर केंद्रित होगी। जिसकी थीम है ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’। परेड का आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करने वाली हैं। परेड में 'वंदे भारत' का आयोजन होगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से तकरीबन 1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में नृत्य करेंगी। लोक नृत्य के अलावा शास्त्रीय नृत्य, मुखौटा, कठपुतली नृत्य और यहां तक कि बॉलिवुड डांस तक की झलक देखने को मिलेगी।

    इसके अलावा, पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करेगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में महिलाकर्मी भी हिस्सा लेंगी। जेंडर इक्वेलिटी (लैंगिक समानता) और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

    वहीं  इस साल दिल्ली पुलिस के बैंड की अगुवाई महिला कॉन्स्टेबल रुयागनुओ केनसे करेंगी। इस बैंड में कुल 135 कॉन्स्टेबल हैं। पिछले साल तक बैंड का नेतृत्व पुरुष अधिकारियों के जिम्मे था, लेकिन इस बार महिलाएं इसका प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। 

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहली बार इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता शामिल होगा। ऐसा पहली बार होने वाला है। सूत्रों के अनुसार इसे इंडियन आर्मी की महिला ऑफिसर लीड करने वाली हैं। उनके ठीक पीछे तीनों आर्मी की महिला अग्निवीर, नेवी की महिला अग्निवीर और एयरफोर्स की महिला अग्निवीर की टीम चलेगी। 

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस साल गणतंत्र दिवस की खास तैयारियों को देखने के लिए 13 हजार से ज्यादा मेहमानों को न्योता भेजा गया है।

    ये भी पढ़ेंः- गणतंत्र दिवस इन टॉपिक्स पर तैयार करें स्पीच, सब कह उठेंगे वाह-वाह