Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2024 Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजें अपने प्रियजनों को जोश हाई करने वाले संदेश

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:15 AM (IST)

    गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन कर्तव्य पथ पर भारतीय सैनिक अपनी वीरता की झलक दिखाते हैं और झांकियों के जरिए अलग-अलग राज्यों की संस्कृति दिखाते हैं। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को इस मौकें पर भेजें Republic Day Wishes के कुछ खास संदेश।

    Hero Image
    गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजें अपने प्रियजनों के ये खास Republic Day 2024 wishes

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2024 Wishes: गणतंत्र दिवस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इस दिन भारत का संविदान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत गणराज्य बना। इसलिए यह तारीख भारत के इतिहास के लिए इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है और हर साल बड़े ही जोश और उल्लास के साथ इसे मनाया जाता है। इस दिन लाखों लोग अपने घरों से राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण देखते हैं और एक साथ पूरा भारत जन-गण-मन के स्वर से गूंज उठता है। सेना के करतब और परेड देखकर, लोगों के भीतर की देश भक्ति और प्रबल हो जाती है। इसी भावना को और मजबूत बनाने और गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभेच्छा वाले कुछ संदेश भेज सकते हैं। आइए जानते हैं, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भेजे जाने वाले कुछ खास संदेश।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारा संविधान है, हमारा स्वाभिमान

    भारत का गौरव और है भारत की पहचान

    Happy Republic Day 2024

    हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

    राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।

    भारत मां के बेटे हैं हम,

    इस मिट्टी पर हम सबको अभिमान है।

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    यह भी पढ़ें: इस गणतंत्र दिवस पर दिखाना चाहती हैं देशभक्ति के रंग, ट्राई करें ये मेकअप लुक्स

    कुछ नशा तिरंगे की आन का है

    कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।

    हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

    नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    मुकुट हिमालय, हृदय में तिरंगा

    आंचल में गंगा लायी है

    सब पुण्य, कला और

    रत्न लुटाने देखों

    भारत माता आई हैं!

    Happy Republic Day 2024

    दें सलामी इस तिरंगे को,

    जिससे हमारी शान है,

    सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,

    जब तक आप में जान है।

    Happy Republic Day 2024!

    आन देश की शान देश की

    देश की हम संतान हैं,

    तीन रंगों से रंगा तिरंगा

    हमारी यह पहचान है।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

    बहुत लंबी चली संघर्षों की डगर

    आखिर पा ही लिया आजादी का नगर

    आज अपना है गणतंत्र, अपना है संविधान।

    Happy Republic Day 2024

    हर एक दिल में हिंदुस्तान है

    राष्ट्र के लिए मान-सम्मान

    भारत मां के बेटे हैं हम

    इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

    आज सलाम है उन वीरों को

    जिनके कारण ये दिन आता है

    वो मां भी खुशनसीब होती है

    बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है!

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

    देशभक्तों से ही देश की शान है

    देशभक्तों से ही देश का मान है

    हम उस देश के फूल हैं यारों

    जिस देश का नाम हिंदुस्तान है

    Happy Republic Day 2024

    यह भी पढ़ें: इस साल महिलाएं करेंगी 75वें गणतंत्र दिवस की अगुवाई, महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

    Picture Courtesy: Freepik