महाअष्टमी पर बंगाली बाला लुक में दिखना है सबसे खूबसूरत? लाल-पार की साड़ी के साथ ऐसे करें मेकअप
महाअष्टमी पर बंगाली बाला जैसा खूबसूरत लुक पाने के लिए लाल-पार की साड़ी के साथ सही मेकअप टिप्स अपनाएं।

बंगाली लुक के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा का सबसे खास दिन नवरात्र का आठवां दिन होता है, जिसे महाअष्टमी कहते हैं। इस दिन महिलाएं लाल-पार की साड़ी पहनकर पूजा में शामिल होती है। अगर आप भी इस महाअष्टमी पर कुछ ऐसा ही बंगाली बाला जैसा लुक चाहती हैं, तो चलिए आपको इसके लिए कुछ खास मेकअप टिप्स बताते हैं।
फ्लॉलेस मेकअप चुनें
बंगाली मेकअप में चेहरा भारी या केकी लगने के बजाय बिल्कुल साफ, बेदाग और फ्लॉलेस दिखाई देता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को क्लेंज करके मॉइश्चराइजर लगा लें। मेकअप टिकाने के लिए प्राइमर लगाना न भूलें। इसके बाद अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन अप्लाई करें। अगर दाग-धब्बे और डार्क सर्कल हैं तो इसके लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।
आई मेकअप
आई मेकअप करने के लिए न्यूड या गोल्ड शेड वाला आईशैडो चुनें। वहीं, आईलाइनर एकदम बोल्ड और विंग्ड शेप का होना चाहिए। बात करें तो काजल की तो आप थोड़ा मोटा काजल लगा सकती हैं या वॉटरलाइन पर इसे थोड़ा पलकों पर स्मज कर सकती हैं।
रेड लिपस्टिक जरूरी
इस लुक के लिए रेड लिपस्टिक उतनी ही जरूरी है, जितना जरूरी लाल-पार की साड़ी पहनना। एक ब्राइट रेड, मैरून या रूबी रेड शेड वाली लिपस्टिक चुनें। वहीं, जब लिप्स्टिक लगाएं तो लिप्स को आउटलाइन करना न भूलें। ध्यान रखें कि लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले ड्राईनेस से बचने के लिए आपने लिप बाम जरूर लगाई हो।
गोल, लाल और बड़ी बिंदी
ट्रेडिशनल बंगाली बाला लुक पाने के लिए एक बड़े आकार की गोल और लाल रंग की बिंदी लगाएं। आप चाहे तो साथ में बिंदी के आसपास चंदन के छोटे-छोटे डॉट्स भी बना सकती हैं। चेहरे पर छोटी बिंदी ज्यादा सूट करती है, तो इस बात को नजरअंदाज न करें।
गालों पर ब्लश
चेहरा को खिला-खिला रखने के लिए गुलाबी या पीच कलर का ब्लश लगाएं। बस ब्लश को ज्यादा लगाने से बचना है, इससे चेहरे का बाकी मेकअप खराब हो सकता है।
आलता लगाएं
हाथों और पैरों पर आलता लगाकर अपने मेकअप को फाइनल टच दें। ध्यान रखें कि वह वॉटर प्रूफ और स्मज-प्रूफ होना चाहिए, वरना इसका रंग साड़ी पर लगने की संभावना ज्यादा है।
बन हेयरस्टाइल
मेकअप करने के बाद बीच की मांग निकालकर जूड़ा बना लें। उसपर गजरा या कोई फूल लगा हो तो खूबसूरती में चार चांद ही लग जाएंगे।
