करवाचौथ के फेशियल के लिए नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, मसूर दाल से घर पर बना लें फेस पैक, नोट करें सही तरीका
मसूर दाल फेस पैक महंगे फेशियल का प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प है, जो त्वचा को गहराई से साफ कर नेचुरल चमक देता है।

करवाचौथ के लिए मसूर की दाल फेस पैक (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण सी चीज “मसूर की दाल” आपकी स्किन के लिए किसी महंगे फेशियल से कम नहीं है?
जी हां, मसूर की दाल का फेस पैक न सिर्फ आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि उसे नेचुरल ग्लो भी देता है। एक बार इसे ट्राई करने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं इस प्राकृतिक घरेलू फेशियल के बारे में
करवाचौथ के लिए मसूर की दाल फेस पैक
मसूर की दाल में प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और मुलायम बनाती है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत निखरती है और दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
मसूर दाल फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले 2-3 चम्मच मसूर की दाल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
अब इस तैयार पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें।इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से वॉश करें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा।
फायदे जो आपको चौंका देंगे
यह फेस पैक स्किन को डीप क्लीन करता है और पोर्स को साफ करता है।
टैनिंग को हटाने में मदद करता है और स्किन टोन को बराबर करता है।
पिंपल्स और एक्ने की समस्या को कम करता है।
स्किन को टाइट और यंग लुक देता है।
नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।
किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, नींबू का इस्तेमाल करते समय मात्रा का ध्यान रखें, जिससे स्किन पर जलन न हो। ये एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय है, जिसे अपनाकर आप घर बैठे ही पार्लर जैसा ग्लो पा सकते हैं।
