चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों और टैनिंग से चाहिए छुटकारा? ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से लगाएं टमाटर का रस

कैसे इस्तेमाल करें टमाटर का रस? (AI Generated Image)
HighLights
टमाटर का रस धाग-धब्बों को हल्का करता है
इससे चेहरे पर निखार आता है
टमाटर टैनिंग दूर करने में भी मदद करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दाग-धब्बों से छुटकारा पाकर साफ, निखरी और ग्लोइंग स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नेचुरल चीजों का असर धीरे-धीरे और ज्यादा सुरक्षित तरीके से होता है।
ऐसी ही एक नेचुरल चीज है टमाटर, जिसका रस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।इसमें विटामिन-सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बे हल्के करने, टैन हटाने और स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं टमाटर के रस को इस्तेमाल करने के खास तरीके।
कैसे करें टमाटर के रस का इस्तेमाल?
- टमाटर का रस सीधे चेहरे पर लगाएं- टमाटर के ताजा रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश करें। इससे स्किन का ऑयल कंट्रोल होता है और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
- टमाटर और शहद फेस पैक- एक चम्मच टमाटर के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये पैक स्किन को मॉइश्चराइज कर ड्राई स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है।
- टमाटर और दही का इस्तेमाल- टमाटर का रस और दही बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद वॉश करें। इससे टैन कम होता है और स्किन फ्रेश दिखती है।
- टमाटर और बेसन फेस पैक- एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, फिर हल्के हाथ से स्क्रब करते हुए वॉश करें। इससे डेड स्किन हटती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।
- टमाटर और नींबू का रस- ऑयली और पिंपल वाली स्किन के लिए टमाटर और नींबू का रस बहुत फायदेमंद है। इसे 10 मिनट तक लगाकर वॉश करें।
- टमाटर और एलोवेरा जेल- टमाटर के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और सनटैन कम होता है।
- टमाटर का आइस क्यूब- टमाटर के रस को आइस ट्रे में जमा लें और रोज सुबह चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें। इससे पोर्स टाइट होते हैं और स्किन ग्लो करती है।
- इस्तेमाल करते समय सावधानियां- टमाटर का रस लगाने के बाद हमेशा चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं और दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि टमाटर स्किन को सेंसिटिव बना सकता है।
यह भी पढ़ें- पसीने की बदबू से होती है शर्मिंदगी? दिनभर फ्रेश महसूस करने के लिए हाइजीन से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
