Raksha Bandhan 2019 Make-Up Tips: रक्षाबंधन पर आज़माएं ये पॉपुलर मैकअप लुक्स!
Raksha Bandhan 2019 Make-Up अगर आपको भी सजनान सवरना पसंद है तो हम आपको दे रहे हैं मेक-अप टिप्स। आई मेकअप से लेकर बोल्ड लिप कलर्स तक जानें पॉपुलर मेकअप लुक्स के बारे में।
नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2019 Make-Up: रक्षाबंधन महज़ एक त्योहार ही नहीं है बल्कि एक ऐसी भावना है जो रेशम की एक डोरी के जरिए भाई-बहन के प्यार को हमेशा-हमेशा के लिए संजोकर रखती है। रक्षा बंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है।
अगर आपको भी त्योहार में सजनान सवरना पसंद है तो हम आपको दे रहे हैं मेक-अप टिप्स। आई मेकअप से लेकर बोल्ड लिप कलर्स तक, हम आपको इंस्टाग्राम के सबसे पॉपुलर मेकअप लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप भी इस राखी पर अपना सकती हैं।
अगर आपको मैकअप में महारथ हासिल है तो आप ऐसा लुक भी आज़मा सकती हैं।
अगर आपको न्यूड मेकअप लुक पसंद है तो आप हुडा के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। उन्होंने विंग लाइनर, लैशेज़ और सोफ्ट पिंक लिप्स का लुक अपनाया।
या आप नाबेला से सीखें कि कैसे दो रंग के लाइनर लगा सकते हैं। उन्होंने मैटेलिक ब्लू और पिंक लाइनर को एक साथ लगाया।
जब आपको समझ न आए तो आप विंग आई लुक कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन आई शैडो हमेशा खूबसूरत लगता है।