सिल्क हो या नेट... हर तरह की साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ये हेयरस्टाइल्स, फोटोज भी आएंगी लाजवाब
साड़ी के साथ सही हेयरस्टाइल जरूरी है, ताकि आपका पूरा लुक निखरकर सामने आए।

साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल रखें? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साड़ी एक ऐसा ट्रेडिशनल आउटफिट है, जो किसी भी महिला की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन सही हेयरस्टाइल न हो, तो साड़ी की शान अधूरी लगती है। सही हेयरस्टाइल आपके चेहरे के कट, साड़ी के डिजाइन और ओवरऑल स्टाइल को बैलेंस करते हुए आपके पूरे लुक को रॉयल, एलीगेंट और फैशनेबल टच देता है।
आजकल ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स न सिर्फ मॉडर्न टच देते हैं, बल्कि आपको फोटो-रेडी भी बनाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल की जानकारी दी गई है, जिन्हें आप पार्टी, फेस्टिवल, वेडिंग या किसी भी खास मौके पर साड़ी के साथ अपनाकर अपना लुक बना सकती हैं बेहद खास।
साड़ी लुक के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल
- क्लासिक बन हेयरस्टाइल- बन एक सदाबहार और एलीगेंट हेयरस्टाइल है। सिल्क, बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ यह बेहद रॉयल दिखता है। आप इसे गजरे, हेयर जूलरी या फ्लोरल एक्सेसरी के साथ डेकोरेट कर सकती हैं। लो बन, हाई बन या मैसी बन-तीनों लुक फोटोज में बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
- साइड ब्रेड विद ओपन हेयर- अगर आप मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो यह स्टाइल परफेक्ट है। साइड ब्रेड के साथ ओपन कर्ली हेयर्स साड़ी के साथ गॉर्जियस लुक देते हैं। यह हेयरस्टाइल खासकर जॉर्जेट और नेट की साड़ी के साथ अच्छा लगता है।
- मैसी लो बन- आजकल शादी और पार्टी में सबसे ज्यादा ट्रेंड में मैसी लो बन है। यह एफर्टलेस होकर भी स्टाइलिश लुक देता है। चेहरे पर हल्की लटें इसे और रोमांटिक बनाती हैं। इस स्टाइल के साथ स्मोकी आई मेकअप कमाल का लगता है।
- स्लीक हाई पोनीटेल- अगर आपकी साड़ी मॉडर्न टच वाली है या आप इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन चाहती हैं, तो हाई स्लीक पोनीटेल बेस्ट ऑप्शन है। यह चेहरे की शेप को शार्प दिखाता है और आपको बोल्ड कॉन्फिडेंट वाइब देता है।
- हाफ-टाई हाफ-ओपन कर्ल्स- ये हेयरस्टाइल किसी भी फेस कट पर सूट करता है। हाफ टाई हेयर के साथ नीचे सॉफ्ट कर्ल्स आपको यंग, फ्रेश और ग्लैमरस लुक देते हैं। यह खासकर पार्टी और एंगेजमेंट फंक्शन के लिए बढ़िया विकल्प है।
- ट्रेडिशनल ब्रेड- दक्षिण भारतीय स्टाइल लंबी चोटी को गजरे, मोती या हेयर चेन से सजा कर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। यह साड़ी के साथ सबसे ग्रेसफुल और कल्चरल टच देने वाला हेयरस्टाइल माना जाता है।
- वेवी ओपन हेयर लुक- अगर आप सिंपल, लेकिन क्लास लुक चाहती हैं, तो वेवी ओपन हेयर परफेक्ट है। इसमें किसी भी तरह की मेहनत नहीं होती, लेकिन यह साड़ी लुक को बहुत नेचुरल लेकिन शानदार बनाता है।
साड़ी आपके लुक को भले ही ट्रेडिशनल लुक देती हो, लेकिन सही हेयरस्टाइल उसे एक नया आयाम देती है। बस अपनी साड़ी, मेकअप और मौके के अनुसार हेयरस्टाइल चुनें और हर निगाह को अपनी ओर खींचने के लिए तैयार हो जाएं।