विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरबा के जोश में पसीने से खराब नहीं होगा मेकअप, नवरात्र में इन आसान ट्रिक्स से पाएं स्वेट-प्रूफ लुक

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:30 AM (IST)

नवरात्र में गरबा और डांडिया के दौरान पसीने से मेकअप खराब न हो, इसके लिए ये ट्रिक्स फॉलो करें।

नवरात्र में मेकअप को घंटों टिकाने के ट्रिक्स (Image Source: AI Generated)

नवरात्र में मेकअप को घंटों टिकाने के ट्रिक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र आते ही लोगों में गरबा और डांडिया रास का क्रेज बढ़ जाता है। खासकर लड़कियों की चाहत होती है कि इन 9 दिनों में जब वो बाहर निकलें या घंटों तक डांस करें तो उनका मेकअप फैले नहीं। पर इसके लिए जरूरी है कि मेकअप करते सही तरीके का इस्तेमाल किया जाए और कुछ बातों का ध्यान रखा जाए।

चलिए जानते हैं नवरात्र में कैसे वॉटरप्रूफ और स्वेट-प्रूफ मेकअप आसानी से किया जा सकता है। 

बर्फ सिंकाई 

मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए बर्फ से सिंकाई करना फायदेमंद हो सकता है। फेस वॉश करने के बाद साफ सूती कपड़े पर एक बर्फ का टुकड़ा लपेट लें। उसके बाद 2-3 मिनट तक इस बर्फ को फेस पर हल्के दबाव के साथ लगाएं। 

दरअसल, मेकअप से पहले आइस थेरेपी पोर्स को थोड़े समय के लिए बंद कर देती है। जिससे न तो एक्स्ट्रा सीबम निकलता है और न ही मेकअप चेहरे से जल्दी निकलता है। 

प्राइमर जरूर लगाएं 

मेकअप करने से पहले प्राइमर लगाना जरूरी है क्योंकि यह स्किन और मेकअप के बीच एक बैरियर की तरह काम करता है। इससे पसीना और स्किन का ऑयल सीधे तौर पर मेकअप से नहीं मिल पाता और वह फैलता नहीं है। चेहरे को मॉइश्चराइज करने के 2-3 मिनट बाद प्राइमर अप्लाई करें।  

सही फाउंडेशन यूज करें 

स्किनटोन के हिसाब से सही फाउंडेशन चुनने के साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि वो एकदम लाइट और वॉटरप्रूफ हो। इसे ब्यूटी ब्लेन्डर की मदद से अच्छे से चेहरे पर अप्लाई करें और इसे सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट और सेटिंग पाउडर भी लगाएं। 

लाइट बेस का उपयोग

अगर आपको पसीना सामान्य से ज्यादा आता है तो लाइट बेस मेकअप चुनना बेहतर विकल्प है। यह त्वचा को जल्दी से ऑयली और केकी नहीं करेगा। 

वॉटरप्रूफ आई मेकअप 

लंबे समय तक मेकअप टिकाने के लिए हमेशा वॉटरप्रूफ मेकअप को ही चुना जाना चाहिए। फिर चाहे वो आईलाइनर हो, मस्कारा हो या काजल।

मैट और वॉटरप्रूफ लिप्स्टिक 

मैट और वॉटरप्रूफ लिप्स्टिक होंठों पर स्मूद और शाइनी लुक देती है। साथ ही, यह सामान्य लिप्स्टिक की तुलना में ज्यादा समय तक टिकती है। 

मेकअप फिक्सर 

सबसे आखिर में मेकअप करने के बाद मेकअप फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना न भूलें। यह स्प्रे पूरे मेकअप को लॉक कर उसे जल्दी खराब होने से रोकती है।