विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेशियल छोड़ IV ड्रिप लगवा रहे Gen-Z, नवरात्र में गरबा के लिए एनर्जी और ग्लो पाने को खर्च रहे हजारों रुपये

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:29 AM (IST)

Gen-Z युवा नवरात्र में गरबा के लिए ऊर्जा और चमक पाने हेतु IV ड्रिप का सहारा ले रहे हैं।

नवरात्र से पहले IV ड्रिप लगवा रहे Gen-Z (Image Source: AI Generated)

नवरात्र से पहले IV ड्रिप लगवा रहे Gen-Z (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों से नवरात्र केवल मां दुर्गा की आराधना के 9 दिन नहीं रहे, बल्कि यह उत्साह और जोश का भी एक त्योहार बन गया है। शारदीय नवरात्र आते ही लोगों में गरबा और डांडिया रास करने का जो क्रेज बढ़ गया है, वो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पर इन दिनों Gen-Z नवरात्र आने से पहले IV ड्रिप लगवा रहे हैं, इसके चलते यह ड्रिप सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। 

आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है यह IV ड्रिप और क्यों Gen-Z इसे पसंद कर रहे हैं। 

क्या है IV ड्रिप? 

Cleveland Clinic की माने तो IV ड्रिप एक ऐसा तरल पदार्थ है जो शरीर को डिहाइड्रेशन और थकान से बचाने का काम करता है। यह ड्रिप सीधे नसों के जरिए शरीर में इन्जेक्ट की जाती है, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहने के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स को भी संतुलित कर पाती है। बताते चलें कि इस ड्रिप में विटामिन C, B-कॉम्प्लेक्स, जिंक और ग्लूटाथियोन जैसे पोषक तत्वों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। 

नवरात्र के लिए IV ड्रिप क्यों चुन रहे हैं Gen-Z? 

Gen-Z नवरात्र में खुद को एनर्जेटिक रहने और गरबा के बाद होने वाली थकान से बचने के लिए इस ड्रिप को लगवाना पसंद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे 9 दिन उसी ऊर्जा के साथ गरबा करना संभव नहीं हो पाता। 


इसके अलावा, तुरंत एनर्जी देने वाली यह ड्रिप इसलिए भी लड़के-लड़कियों की पसंद है क्योंकि स्किन ब्राइटनिंग और विटामिन-सी से भरपूर होने के चलते इससे चेहरे पर अलग ग्लो आता है। 

अहमदाबाद में युवाओं की भारी भीड़ 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, अहमदाबाद में युवा गरबा के लिए सबसे ज्यादा उत्साह से भरे हुए हैं। यहां के युवा ग्लो के लिए फेशियल और स्किन केयर पैकेज लेने के बजाय ड्रिप ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि अहमदाबाद के क्लिनिक्स में लोग 45 मिनट का इंफ्यूजन लेकर थकान और बेजान त्वचा से बचना चाहते हैं। उनकी नजर में यह तरीका स्किनकेयर से ज्यादा प्रभावी होने के साथ ही दवाओं के साइड इफेक्ट्स से भी रहित है। 

कितनी है इस ड्रिप की कीमत? 

एक अनुमान के अनुसार, एक ड्रिप सेशन की कीमत 4000-10,000 के बीच बताई जा रही है। जबकि फेस्टिव सीजन में यह चार्ज बढ़कर 15,000 तक भी चला गया है। बता दें कि ये कीमते क्लिनिक और फॉर्मूले के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।