कॉन्टूर, ब्रोंजर या ब्लश, चेहरे पर कब क्या लगाएं? फ्लॉलेस मेकअप के लिए समझें तीनों का फर्क
कॉन्टूर चेहरे को तराशता है, ब्रोंजर वॉर्म ग्लो लाता है, और ब्लश गालों को गुलाबी रंगत देता है।

कंटूर, ब्रोंजर या ब्लश तीनों के बीच समझें फर्क (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई महिलाएं अपने मेकअप में कॉन्टूर, ब्रोंजर और ब्लश का इस्तेमाल तो करती हैं, लेकिन इन तीनों के बीच का अंतर नहीं जानती। उन्हें लगता है कि तीनों का ही काम गालों को हल्का रंग देकर ग्लो लाना है। जबकि मेकअप में इनकी अलग-अलग भूमिका है, जिसके बारे में महिलाओं को पता होना जरूरी है।
अगर आप भी फ्लॉलेस मेकअप करने के लिए इनका इस्तेमाल करती हैं, तो आइए इन तीनों के काम पर नजर डालें।
क्या है कॉन्टूर?
आजकल मेकअप को ट्रांसफॉर्म करने के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है और वो है कॉन्टूर। फिर चाहे आपको ग्लैमरस लुक चाहिए हो या रोजाना का लुक, उसमें कॉन्टूरजरूर होता है। इसका काम चेहरे के फीचर्स की डार्क शैडो बनाकर तराशना होता है।
जब इसे चेहरे के किसी खास हिस्से नाक के दोनों तरफ, चीकबोन्स के नीचे, जॉ-लाइन या माथे पर लगाते हैं, तो इससे चेहरा का वह हिस्सा और भी शार्प दिखने लगता है। वहीं, जान लेने वाली बात है कि यह हमेशा मैट होता है और इसे लगाने पर चेहरे पर चमक नहीं आती।
इसे लगाने का नियम
कंटूर का शेड हमेशा आपकी नेचुरल स्किन टोन से 2-3 शेड्स गहरा होना चाहिए। ऐसे में अपने फाउंडेशन से गहरा शेड ही लें।
ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड कंटूर लेना सही है, जबकि ऑयली स्किन के लिए पाउडर बेस्ड कंटूर ही खरीदें।
क्या है ब्रोंजर?
मेकअप में ब्रोंजर का इस्तेमाल चेहरे को वॉर्म लुक देने के लिए किया जाता है। अगर आप अपनी त्वचा पर सन-किस्ड ग्लो चाहती हैं, ब्रोंजर को मेकअप के दौरान चुनें। इससे चेहरे की डलनेस दूर होती है और हेल्दी ग्लो दिखाई देता है। यह पाउडर, क्रीम और लिक्विड तीनों फॉर्म में बाजारों में उपलब्ध है।
इसे लगाने का नियम
ब्रोंजर स्किनटोन से एक शेड गहरा ही यूज में लाएं।
अगर ऑयली या कॉम्बिनेशन है, तो पाउडर ब्रोंजर का इस्तेमाल करें।
ड्राई और मेच्योर स्किन पर क्रीम या लिक्विड ब्रोंजर लगाना सही है।
क्या है ब्लश?
गालों को नेचुरली गुलाबी दिखने के लिए मकेअप में ब्लश लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लगाने पर जो गुलाबी और खिला-खिला चेहरा दिखता है, इसी वजह से यह कुछ महिलाओं का पसंदीदा है। ब्लश के कुछ खास शेड्स हैं, जिनमें पिंक, पीच, कोरल, रोज, बेरी और प्लम शामिल है।
इसे लगाने के नियम
ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए क्रीम ब्लश के साथ ही ऊपर से पाउडर ब्लश उपयोग करें।
ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड ब्लश परफेक्ट ऑप्शन है।
इसे गालों पर लगाते हुए हल्का कानों की तरफ ले जाएं।
