विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेस्टिवल में इस बार ब्लैक कलर से लगाएं ग्लैमर का तड़का, इन ऑप्शन्स के साथ करें एक्सपेरिमेंट

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Wed, 18 Oct 2023 05:05 PM (IST)

नवरात्रि का पर्व चल रहा है जिसमें डांडिया नाइट्स का लड़कियों को बेसब्री से इंतजार रहता है तो वहीं इसके ...और पढ़ें

फेस्टिवल में पहनने के लिए ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स
फेस्टिवल में पहनने के लिए ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। तीज-त्योहारों के मौके पर ज्यादातर महिलाएं हरे, नीले, पीले, गुलाबी और ऐसे ही दूसरे चटख रंगों वाली साड़ी, सूट या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप इन कलर्स के आउटफिट्स अकसर ही पहनती हैं और इस बार भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो आप ब्लैक कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करें। इनमें किन ऑप्शन्स को कर सकती हैं ट्राई, यहां से लें इसके आइडियाज़।

ब्लैक लहंगा

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

ब्लैक कलर का लहंगा फेस्टिवल के हिसाब बहुत ही बेहतरीन च्वॉइस है। सिक्विन लहंगे को फुल स्लीव ब्लाउज़ के साथ टीमअप करें। बोल्ड लुक के लिए ब्लाउज़ का नेक इस तरह डीप रख सकती हैं। ब्लैक कलर के साथ किसी भी कलर की जूलरी पहनेंगी, वो अच्छी ही लगेगी। हेयरस्टाइल में पोनी या बन कैरी कर सकती हैं। आउट ऑफ द बॉक्स न जाने हुए ब्लैक कलर का ही दुपट्टा इसके साथ लें।

ब्लैक साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra


एवरग्रीन आउटफिट में शामिल साड़ी है हर एक फेस्टिवल का पहला ऑप्शन, लेकिन लाल, नीले, पीले रंगों को साइड करते हुए आप इस बार ब्लैक का ऑप्शन चुनें। इस तरह की खूबसूरत लेस वाली सितारा ब्लैक साड़ी पहनकर ये तो फिक्स है हर किसी की नजर आप पर ही आकर टिकेगी। इसमें लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाना है, तो इसे कुछ इस तरह के नेट ब्लाउज़ के साथ कैरी करें। जिसके साथ एक झुमकी काफी होगी लुक को पूरा करने के लिए।

साड़ी का दूसरा लुक

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

कुछ इस तरह की ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप साड़ी भी आप तीज-त्योहारों के मौके पर पहन सकती हैं। जिसे इस तरह के गोल्ड वर्क वाले ब्लाउज़ के साथ मैच करें। आपको देखकर बस हर किसी के मुंह से माशाअल्लाह ही निकलेगा।

स्कर्ट टॉप

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

नवरात्रि फेस्टिवल में डांडिया नाइट्स पर जाने वाली हैं या फिर दीवाली में ढिंचाक लुक चाहिए, तो दोनों ही पर्पज से इस तरह का स्कर्ट-टॉप है पफेक्ट। टॉप के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए उसे सिंपल ही रखें और सारी कसर स्कर्ट में पूरी करें। ब्रोकेड वर्क वाला स्कर्ट पहनकर तो आप ही आप नजर आने वाली है। 

ब्लैक गाउन

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

इस तरह का ब्लैक गाउन आप कॉकटेल पार्टी या इवेंट के लिए चुन सकती है। गाउन लेने के बाद आपको किसी भी तरह का एक्स्ट्रा एफर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लुक हो जाएगा पूरा

ये भी पढ़ेंः- Festival Look: आने वाले तीज-त्योहार पर साड़ी से हटकर पहनना है कुछ ट्रेडिशनल, तो ट्राई करें ये स्टाइलिश लहंगे 

Pic credit- parineetichopra/Instagram