Deepika से लेकर Tamannaah तक, सब हैं 60-70 के दशक के इस फैशन की दीवानी; वजह कर देगी हैरान
फैशन में बदलाव होता रहता है लेकिन 60-70 के दशक का रेट्रो लुक आज भी पसंद किया जाता है। दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रनौत तक कई अभिनेत्रियां इस लुक को अपनाती हैं। यह लुक स्कूल फंक्शन कॉलेज पार्टी या शादी के लिए भी खास माना जाता है। ये लुक आज भी ट्रेंड में है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जमाना कोई भी हाे, फैशन का ट्रेंड बदलता ही रहता है। कुछ अलग दिखने की चाहत में लड़कियां कई लुक अपनाती हैं। इसके लिए वो कई तरह के मेकअप को तवज्जो देती हैं। आज भले ही मेकअप करने का तरीका बिल्कुल बदल गया हो। लेकिन पुराने समय में मेकअप करने का अपना एक अलग ही अंदाज था। पुराने जमाने के लुक को आज भी खूब पसंद किया जाता है।
आपने 60 या 70 के दशक की हिंदी फिल्मों में भी रेट्रो लुक देखा होगा। उस दौरान एक्ट्रेस रेट्रो फैशन काे फॉलो करती थीं। हालांकि समय बदला, नए नए फैशन के ट्रेंड्स आए लेकिन रेट्रो लुक का क्रेज आज भी लड़कियों में देखने को मिलता है। रेट्रो लुक सिंपल होने के साथ-साथ आपको नया स्टाइल भी देने का काम करता है। कई लड़कियां पार्लर से तैयार होने जाती हैं तो वे आज भी ये लुक ही ट्राई करती हैं। इससे वे बेहद सुंदर दिखती हैं।
हर मौके के लिए खास है रेट्रो लुक
स्कूल का एनुअल फंक्शन हो या कॉलेज में कोई पार्टी, या फिर शादी-ब्याह ही क्यों न हो, इस ट्रेंड को लड़कियां हमेशा फॉलो करती हैं। आज का हमारा लेख भी रेट्रो फैशन पर ही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों लड़कियां रेट्रो फैशन की दीवानी रहती हैं। इसका ट्रेंड क्यों कभी पुराना नहीं होता है? अगर आप नहीं जानतीं तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: नजाकत की पहचान है Chikankari, कपड़े खरीदते समय इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की परख
क्या होता है रेट्रो फैशन?
रेट्रो फैशन का मतलब है कि पुराने जमाने का लुक, जिसे 60 या 70 के दशक की हिंदी फिल्मों की हिरोइनें फॉलो करती थीं। इसमें लड़कियां बेल बॉटम पैंट, पोल्का डॉट्स वाली साड़ी या सूट, बड़े-बड़े चश्मे, पफ स्लीव्स, स्कार्फ और हेडबैंड को कैरी करती थीं। आज भी लड़कियां ये ट्रेंड फॉलो करती हैं। इसमें एक खास तरह का मेकअप भी किया जाता था। इसमें Eyeliner का अहम रोल होता था। रेट्रो लुक पाने के लिए रेड लिपस्टिक, आईलाइनर और एक खास तरह का हेयर स्टाइल ही काफी है होता है।
क्यों इतना पॉपुलर है रेट्रो फैशन?
दरअसल, ये फैशन आज भी ट्रेंड में इसलिए है क्योंकि ये हमें पुराने जमाने की याद दिलाता है। आज की एक्ट्रेसेज भी ये फैशन फॉलो करती हैं। ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका पादुकोण को रेट्रो लुक में देखा जा सकता है। इसके अलावा कंगना रनौत, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शर्मा समेत और भी कई हिराेइनों को इस लुक में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ये लुक किसी भी पार्टी की शान बना सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।