विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्यूटी पेजेंट की चमक के पीछे होती है महीनों की मेहनत, पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट ने बयां किया अपना अनुभव

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान की मिस्बाह अरशद टॉप-30 से बाहर होने के बाद भावुक पोस्ट साझा की। 

मिस्बाह अरशद ने किया ब्यूटी पेजेंट पर भावुक पोस्ट (Image Source: Instagram: @mis.bah.a)

मिस्बाह अरशद ने किया ब्यूटी पेजेंट पर भावुक पोस्ट (Image Source: Instagram: @mis.bah.a)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो की जीत हुई। उनकी चर्चा हर तरफ की जा रही है क्योंकि ब्यूटी पेजेन्ट के 75 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी शादीशुदा और एक बेटी की मां ने यह खिताब जीता हो। पर इन सभी के बीच पाकिस्तान की मिस्बाह अरशद ने इस पेजेन्ट से जुड़ी चुनौतियों पर एक पोस्ट के माध्यम से खुलकर बात की है।   

मिस्बाह अरशद ने किया ब्यूटी पेजेंट पर भावुक पोस्ट 

24 नवंबर को ब्यूटी पेजेंट खत्म होने के बाद इसमें भाग लेने वाली पाकिस्तान की फैशन आइकन मिस्बाह अरशद ने चुनौतियों से भरे अनुभव को साझा किया। दरअसल, मिस्बाह ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर की और बताया कि भले ही इसमें हार हुई, पर उन्हें खुद पर गर्व है। इस पोस्ट में वो लिखती हैं कि भले ही मैं टॉप-30 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हुई, लेकिन वो इस बात से संतुष्ट हैं कि उन्होंने पूरी कोशिश की। 

हार जाने का दु:ख, पर आखिर में सुकून 

मिस्बाह अरशद लिखती हैं कि कई हफ्तों और कई महीनों से एक ही चीज मेरे दिमाग में थी ‘तैयारी’, अब आखिरकार आराम और सुकून का समय है। इसके बाद उन्होंने अपनी पिछली प्रतियोगिता से तुलना करते हुए बड़ी ही सच्चाई से अपनी कोशिशों के बारे में बताया। 

उन्होंने कहा कि ‘मुझे मालूम था कि इससे पहले की प्रतियोगिता में मैंने पूरी कोशिश नहीं की थी। अपनी सारी ताकत झोंककर भी हर जाना, दु:ख देता है, लेकिन यह कहीं न कहीं इस बात से भी आजाद भी करता है कि तुमने कोशिश तो की। इसलिए मुझे खुद पर गर्व है और मैं एक्साइटेड भी हूं कि भविष्य ने मेरे लिए क्या सोच रखा है। 

ब्यूटी पेजेन्ट्स की चुनौतियां नहीं कम 

इस तरह ये ब्यूटी पेजेन्ट दूर से देखने पर हमें रैंप वॉक, लेटेस्ट फैशन और ग्लैमर से ज्यादा नहीं लगते, जबकि जो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है वो ही जानता है कि इस दौरान कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के साथ ही फिलीपींस की बिया मिलन-विंडोर्स्की, न्यूजीलैंड की जॉर्जी वाडिंगटन, वेनेजुएला की क्लारा वेगास और डोमिनिकन रिपब्लिक मेलिसा नुनेज टॉप-5 में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- Jennifer Barreto के सिर सजा Miss Universe का 3,150 हीरों से जड़ा ताज, लीडरशिप वाले एक जवाब ने पलटा पूरा खेल

यह भी पढ़ें- Miss Universe 2026 से 15 देशों ने खींचे हाथ! कहीं बैन, तो कुछ जगहों पर वीजा बना सुंदरियों के रास्ते का रोड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।